Tuesday , September 17 2024
Breaking News

इन राशियों को मालामाल कर जाएगा दिसंबर का आखिरी महीना, बुध-शुक्र का विशेष राजयोग देगा बंपर लाभ

Lakshmi narayan yog december 2023 will make these zodiac signs rich rajayoga of mercury venus will give bumper benefits: digi desk/BHN/इंदौर/ साल 2023 का आखिरी महीना शुरू हो गया है। सभी को वर्ष 2024 का इंतजार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नव वर्ष कुछ राशियों के लिए भाग्यवान रहेगा। दिसंबर महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। 13 दिसंबर को बुध रात्रि 1.50 बजे धनु राशि में वक्री होंगे। 16 तारीख को सूर्य रात 1.20 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 25 दिसंबर को शुक्र का सुबह 9.05 बजे वृश्चिक राशि में गोचर होगा। 27 को रात 12.15 बजे मंगल धनु राशि में विराजमान होंगे। वहीं, 31 दिसंबर को गुरु शाम 6.46 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे।

28 दिसंबर 2023 में लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। यह योग कई राशियों के जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा। तो आइए जानते हैं लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों को जबरदस्त फायदा होगा।

मिथुन राशि
लक्ष्मी नारायण योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान नया काम शुरू करना अच्छा साबित होगा। हर क्षेत्र में सफलता कदम चूमेगी। कार्यस्थल पर चल रही परेशानियां दूर होगी। देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभकारी साबित होगा। इस योग के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल लाइफ की उथल-पुथल कम होगी। व्यापारिक सौदों में लाभ प्राप्त होगा। मन में नया करने का उत्साह रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बेरोजगार को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर, ऑफिस, दुकान आदि जगहों पर न रखे ये चीजें

वास्तुशास्त्र में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें अगर घर, ऑफिस, दुकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *