Sunday , September 22 2024
Breaking News

Weather Alert: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, 27 नवंबर तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD का अलर्ट

  1. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
  2. हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है
  3. 30 नवंबर तक मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने की संभावना है

National weather update snowfall increased in hilly areas heavy rain may occur in these states till 27 november 2023 imd alert: digi desk/BHN/इंदौर/ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 नवंबर तक मुंबई में बारिश की संभावना जताई है। IMD ने गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह तक दक्षिण राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की स्थिति बनने के कारण बेमौसम बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु में हो सकती है भारी बारिश

तमिलनाडु भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चेन्नई में कई स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 26 से 30 नवंबर तक मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने 27 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 26 नवंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। इस कारण से पर्वतीय इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। सोमवार (27 नवंबर) को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। वहीं 26-27 नवंबर को मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

बिहार में कोहरे का साया

इधर बिहार में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया हुआ है। पटना सहित कई जिलों में कोहरे के साथ सुबह हल्की ठंड महसूस की जा रही है। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *