Sunday , June 29 2025
Breaking News

Crime: जन्मदिन पर दुबई नहीं ले गया पति, तो पत्नी ने नाक पर मारा मुक्का, मौत

National pune wife punches husband to death for not taking her to dubai for birthday celebration: digi desk/BHN/पुणे/ महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी ने इसलिए पति के मुंह पर मुक्का मार दिया, क्योंकि वह जन्मदिन मनाने दुबई नहीं ले गया। घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह है कि चोट लगने से 36 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पॉश कॉलोनी के अपार्टमेंट में हुआ था झगड़ा

परिवार पुणे की पॉश कॉलोनी के अपार्टमेंट में रहता है। यहीं दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बिजनेसमैन निखिल खन्ना पत्नी के साथ वानवडी एरिया में रहते हैं।

6 साल पहले उन्होंने रेणुका (38 वर्ष) से शादी रचाई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनाक्रम शुक्रवार दोपहर का है। रेणुका ने इस बात पर निखिल से झगड़ा शुरू कर दिया कि पति उसका जन्मदिन मनाने दुबई नहीं ले गए, ना ही उसे महंगा गिफ्ट दिया।

रेणुका यह भी चाहती है कि निखिल उसके कुछ रिश्तेदारों के जन्मदिन मनाने के लिए उसे दिल्ली लाए। निखिल ने उसकी यह मांगें पूरी नहीं कि तो झगड़ा शुरू हो गया।

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान रेणुका ने निखिल के मुंह पर मुक्का मारा, जो उसके नाक पर लगा। मुक्का इतनी जोर से लगा कि निखिल के नाक से खून बहने लगा और उसके दांत भी टूट गए। खून बहने के कारण निखिल बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

लोहरदगा में महिला और पोते की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

लोहरदगा झारखंड के लोहरदगा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार को रात 60 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *