Sunday , July 13 2025
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ किए शारदा मैय्या के दर्शन

  • लाड़ली बहनों ने दिया है भाजपा को आशीर्वाद- शिवराज सिंह चौहान
  • सीएम ने प्रधान पुजारी को दी श्रद्धांजलि

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ शुक्रवार को मैहर पहुंचे। उन्होंने माता शारदा के दर्शन किए। उन्होंने कहा प्रदेश में लाड़ली बहनों, किसानों और बेटे-बेटियों का आशीर्वाद भाजपा को वोट के रूप में मिलने का दावा किया। उन्होंने स्वर्गवासी मंदिर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने मैहर में दावा किया कि समाज के सभी वर्गों का जिस तरह का स्नेह-आशीर्वाद इस बार भाजपा को मिला है, उससे साफ है कि इस बार के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आएंगी। माता शारदा की कृपा से ही लाड़ली लक्ष्मी के बाद अब लाड़ली बहना आई और अब लखपति बहना की बारी है।

कोई सइलेंट वोट नहीं

सीएम श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों का वोट कोई साइलेंट वोट नहीं था। उन्होंने बोल के भाजपा को वोट दिया है। माता की कृपा से ही मैहर में माई का लोक बनाया जा रहा है। बढ़े हुए वोटिंग प्रतिशत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 दिसंबर को सब साफ हो जाएगा। भाजपा इस बार सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगी।

मां के दर्शन कर उतारी आरती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ माता शारदा के दर्शन कर आरती उतारी और जगत कल्याण की कामना की। इस दौरान सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, मैहर से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया। वहीं शारदा मंदिर में प्रधान पुजारी रहे स्व. देवी प्रसाद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। पिछले दिनों देवी प्रसाद महाराज का इलाज के दौरान स्वर्गवास हो गया था।

About rishi pandit

Check Also

सोनम के भाई ने लौटाए शादी के गहने, पर दहेज वापस लेने से किया इनकार

इंदौर ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम के भाई गोविंद से आभूषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *