Friday , May 31 2024
Breaking News

Vastu Tips: घर में इस पौधे को लगाने से बचें, नहीं तो खत्म हो जाएगी सुख शांति

Vaastu disadvantages of planting henna tree should henna tree be planted in the house henna tree as per vastu: digi desk/इंदौर/ लोग घर पर पेड़-पौधे लगाकर सुंदर बनाना चाहते हैं। पेड़-पौधों से घर में शुद्ध और सकारात्मक माहौल हो जाता है। इसके अलावा कई बार हम गलत का पौधों का चयन अपने घर के लिए कर लेते हैं। कुछ पौधे वास्तु के हिसाब से घर के लिए ठीक नहीं होते हैं। इन पौधों को लगाकर कई तरह की परेशानियां घर में आ जाती हैं। ऐसा ही एक पौधा मेंहदी है। मेंहदी को घर पर लगाने से कई तरह की मुसीबतें आ जाती हैं। मेंहदी के पौधे को अशुभ माना जाता है।

मेंहदी का उपयोग करवा चौथ, हरतालिका तीज, वट सावित्री और कई पर्व भी किया जाता है। त्योहारों पर मेंहदी का उपयोग करना शुभ माना गया है। सुहागिन महिलाओं मेंहदी सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा है। फिर भी मेंहदी त्योहारों पर लगाना जितना शुभ है, उतना ही इसका पौधा घर पर लगाना अशुभ है।

मेंहदी का पौधा शुभ या अशुभ

वास्तु शास्त्र में मेंहदी के पौधे को घर के लिए अशुभ माना गया है। घर में मेंहदी का पौधा भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। मेंहदी के पौधे की सुगंध बहुत तेज होती है। यह सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मेंहदी के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा होती है। घर पर मेंहदी के पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। घर की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

स्वास्थ्य पर पड़ता है गहरा प्रभाव

घर में अगर मेंहदी का पेड़ लगा होता है, तो परिवार के लोगों को स्वास्थ्य की समस्या रहती है। घर में परिवार के सभी सदस्य एक के बाद एक बीमार पड़ने लगते हैं। यह ध्यान रखें कि भूलकर भी मेंहदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

घर में बनी रहती है कलह-क्लेश की स्थिति

घर में मेंहदी का पौधा लगाने से घर की सुख-शांति खो जाती है। घर में लोगों के बीच कलह शुरू हो जाती है। परिवार के लोगों के बीच मनभेद शुरू हो जाते हैं। परिवार के लोगों की मन की शांति खत्म हो जाती है।

मेंहदी के पेड़ लगाने से रुक जाती है तरक्की

मेंहदी का पेड़ लगाने से तरक्की के रास्ते में रुकावट आ जाती है। जीवन में बाधाएं आना शुरू हो जाती हैं। घर में इसलिए मेंहदी का पौधा लगा हुआ है तो उखाड़ कर फेंक दें।

About rishi pandit

Check Also

जून 2024 में Shani Jayanti कब मनाई जाएगी, ये 5 उपाय करने से दूर होंगी साढ़ेसाती-ढय्या वालों की परेशानी

 इस बार ज्येष्ठ मास की अमावस्या 6 जून, गुरुवार को रहेगी, इसलिए इसी दिन शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *