Saturday , June 14 2025
Breaking News

QS Asia University Rankings: IIT बॉम्बे सर्वोच्च रैंक वाला भारतीय संस्थान, भारत ने सबसे अधिक विश्वविद्यालयों के साथ चीन को पीछे छोड़ा

Career qs asia university rankings 2024 india beat china with highest number of universities iit bombay ranked 40th in asia: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अब भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या सबसे अधिक है। इस रैकिंग में 149 भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनाई है। सात भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष 100 एशियाई यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं। इसके अलावा 37 नए प्रवेशकर्ता इंडिया से हैं।

आईआईटी बॉम्बे सर्वोच्च रैंकिंग

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे 40वीं रैंक हासिल कर सर्वोच्च रैंकिंग वाला भारतीय संस्थान बनकर उभरा है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आईआईटी बॉम्बे ने 100 में से 67.2 का स्कोर हासिल किया है। साथ ही आईआईटी दिल्ली, भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास और दिल्ली यूनिवर्सिटी भी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 के शीर्ष 100 में स्थान पर हैं।

भारत के सबसे अधिक विश्वविद्यालय

वर्तमान में भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक 148 विश्वविद्यालय हैं। इसके बाद 133 विश्वविद्यालयों के साथ चीन और 96 यूनिवर्सिटीज के साथ जापान है। इसके अलावा म्यांमार, कंबोडिया और नेपाल पहली बार फीचर लिस्ट में शामिल हुए हैं।

About rishi pandit

Check Also

शेयर बाजार धड़ाम, 1200 अंक टूटा सेंसेक्‍स, बिखर गए ये स्‍टॉक्‍स , ये है गिरावट की बड़ी वजह

मुंबई  13 जून को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,264 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *