Tuesday , September 17 2024
Breaking News

Satna: कांग्रेसी नेताओं को सिर्फ अपने परिवार की चिंता- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

  • बिखर गया इंडी गठबंधन
  • कमलनाथ के बेटे नकुल मंच से बांट रहे टिकट
  • विंध्य को पिछड़ा रखने का पाप कांग्रेस ने किया
  • सतना में बनेगा ग्लोबल स्किल पार्क

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य के दौरे पर सतना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस पर जम कर हमला बोला। पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि विंध्य को पिछड़ा रखने का पाप कांग्रेस ने किया है और जो भी विकास हुआ है वह भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष का आईएनडीआईए गठबंधन बिखर गया है। कांग्रेस सिर्फ अपनी और अपने नेताओं के परिवारों की ही चिंता कर रही है। गठबंधन के साथ-साथ कांग्रेस भी बिखरी हुई है और बिखरी कांग्रेस मध्य प्रदेश का क्या भला करेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को स्थापित करने का प्रयास कर रही हैं तो कमलनाथ अपने बेटे को। कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ तो टिकट भी बांट रहे हैं। दिग्विजय सिंह भी अपने बेटे को स्थापित करने के लिए परेशान हैं।
-जय-वीरु नहीं श्याम और छेनू की जोड़ी
कांग्रेस के नेता तो जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं जबकि ये जोड़ी अब मेरे अपने फिल्म की श्याम और छेनू की वो जोड़ी है जो अपने अपने ही मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। भाजपा की सरकार बनने के पहले विंध्य ने कांग्रेस को सब कुछ दिया लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया। विंध्य का जितना भी विकास हुआ है वह भाजपा की सरकार में हुआ है और हम इसका हिसाब देने के लिए तैयार हैं।
-विंध्य में विकास का बताया रोडमैप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र वार्ता में विंध्य के विकास का रोडमैप बताते हुए कहा कि हम रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की 15 लाख बहनों को लखपति बनाया है, उनकी आय को प्रतिमाह 10 हजार तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। ह
-3 लाख 41 हजार करोड़ तक पहुंचा है बजट
अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए शिवराज ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी हुई है, प्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ से 3 लाख 41 हजार करोड़ पहुंचा है। प्रदेश में 5 लाख किमी सड़कें बनाईं, सिंचाई का रकबा साढ़े 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया।
-सचिवालय बन गया था दलालों का अड्डा
कमलनाथ पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ ने योजनाएं बंद की, पीएम आवास लौटाए, सचिवालय को दलालों का अड्डा बनाया और भ्रष्टाचार के नए रिकार्ड बनाए। ये सारे पाप थे और इन्हीं पापों के बोझ से दबकर कमलनाथ की सरकार गिरी। उन्होंने कहा कि यह तो अच्छा था कि वो सरकार कोविड महामारी के फैलने से पहले गिर गई क्योंकि कमलनाथ को महामारी की चिंता नहीं थी, वे तो आईफा अवार्ड में व्यस्त थे।
-कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भाजपा एक मिशन है जो गौरवशाली-वैभवशाली भारत के निर्माण में लगी है। हम सब भाजपा के नेतृत्व में एक विकसित और समृद्ध मप्र बनाने के अभियान के एक अंग है। वह अभियान तय करता है कि कौन कहां किस भूमिका में होगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ आज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना में जन औषधि केन्द्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *