Saturday , October 31 2026
Breaking News

Rewa: जेपी नड्डा का कांग्रेस का हमला, बोले- दिल्ली दरबार में पैसा पहुंचाते हैं गहलोत, बघेल व कमल नाथ

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को रीवा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टर हैं। यह जिलाधीश वाले कलेक्टर नहीं, बल्कि कलेक्ट करने वाले कलेक्टर हैं। पैसा कलेक्ट कर ‘दिल्ली दरबार’ में पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम आते ही जेहन में केवल घोटाला ही सामने आता है, चाहे वह कोयला घोटाला हो, कामनवेल्थ घोटाला या 2 जी घोटाला।

नड्डा ने कहा कि केंद्र से आने वाले पैसों को लौटाने का पाप अगर किसी ने किया है, तो वह कमल नाथ हैं। अपने 15 महीने की सरकार में प्रधानमंत्री आवास के दो लाख पक्के मकानों को कमल नाथ ने लौटा दिया था। 248 करोड़ जल जीवन मिशन के तहत दी सौगात को भी उन्होंने यह कहकर लौटा दिया था कि अभी इसकी जरूरत नहीं है। यह पैसे कमल नाथ के नहीं थे, यह गरीब, मजदूर और पिछड़ा वर्ग के लोगों के थे।

सौर ऊर्जा का प्लांट रीवा की पहचान

नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैं। भाजपा शासनकाल में रीवा जिले में सौर ऊर्जा का प्लांट रीवा को पहचान दिला रहा है। मध्य प्रदेश को तीन नई वंदे भारत ट्रेनें भी दी गई हैं। नड्डा ने रीवा में चार सभाएं और तीन रोड शो करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हुए।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *