Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: चित्रकूट कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले गाड़ी पर पथराव, मामला दर्ज, एक गिरफ्तार


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के समीप बीती रात प्रचार कर वापसी के समय चित्रकूट विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुवेर्दी के काफिले में शामिल गाड़ी में पथराव की घटना सामने आई है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चित्रकूट निवासी मुकुंद रंजन उपाध्याय के आवेदन पत्र पर पथराव एवं तोडफ़ोड़ की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप चौधरी पुत्र बिहारी लाल चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी बरेली रायसेन के रूप में की गई है।

समर्थकों ने युवक को जंगल के पास से पकड़कर पुलिस को सौंपा थाना प्रभारी मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि उक्त घटना देर रात की है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनसंपर्क कर नीलांशु चतुवेर्दी के समर्थक वापस जा रहे थे इस समय घाटी के समीप उनके गाड़ी पर किसी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का कांच टूट गया हालांकि मौके पर उपस्थित समर्थकों ने एक युवक को जंगल के पास से ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब तक की गई पूछताछ के बाद पकड़े गए संदीप चौधरी ने कहा कि वह डर के मारे छिप गया था जबकि उसने हमला नहीं किया है हालांकि पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *