Friday , July 4 2025
Breaking News

LPG Price Hike: 100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू रसोई गैस के दाम

  1. 1 नवंबर 2023 से बदल गए रसोई गैस के दाम
  2. 100 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
  3. घरेलू रसोई गैस के दाम में बदलाव नहीं

National lpg cylinder rate 19kg commercial cylinder becomes costlier by rs 100 from nov-1 know the price of domestic lpg: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 नवंबर 2023 की समीक्षा के बाद 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

1 नवंबर 2023 से घरेलू रसोई गैस के दाम

राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू एलपीजी की कीमत दिल्ली में 903 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अपरिवर्तित रही। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया था।

प्रमुख शहरों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम (19 KG)

  • नई दिल्ली: पिछले महीने 1,731 रुपए के स्थान पर इस महीने 1,833 रुपए चुकाने होंगे।
  • मुंबई: 1,785.50 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता: 1,943 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: 1,999.50 रुपये प्रति सिलेंडर

About rishi pandit

Check Also

उत्तराखंड में मूसलधार बारिश से हालात बिगड़े, चारधाम यात्रा मार्ग बाधित

देहरादून उत्तराखंड में मानसून का असर पूरे राज्य पर दिखने लगा है। पर्वतीय और मैदानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *