Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Karwa Chauth: करवा चौथ पर बनेगा महासंयोग, ग्रहों की कृपा से 3 राशियों के होंगे वारे न्यारे

Vrat tyohar karwa chauth vrat 2023 do not do these things on karwa chauth know the karwa chauth vrat niyam and rules: digi desk/BHN/इंदौर/ सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए यह दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शुभ संयोग बन रहा है। इस बार करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन बड़ा संयोग बन रहा है।

1 नवंबर को मंगल, बुध और सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध ग्रह मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वहीं, मंगल और सूर्य की युति से आदित्य योग का निर्माण होगा। साथ ही इस दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। ऐसा करीब 100 वर्ष बाद होगा। इन योगों से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए करवा चौथ का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी मिलेगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। रुकी हुई योजना फिर से शुरू हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।

कन्या

ग्रहों के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों को विशेष फायदा मिल सकता है। करवा चौथ के दिन धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में व्यापार में बेहतर मुनाफा हो सकता है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है। अच्छी नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

मकर

ग्रहों के शुभ संयोग से मकर राशि के जातकों को लाभ होने की प्रबल संभावना है। धन लाभ और करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी में वेतन बढ़ने के योग बनेंगे। बिजनेस में काफी मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

करवा चौथ पर बिल्कुल भी न करें ये काम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत

करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और अविवाहित लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनी रहती है। करवा चौथ के व्रत में कई नियमों का ध्यान रखा जाता है। आज हम आपको करवा चौथ से जुड़े कुछ नियम बताने जा रहे हैं, जिनका पालन नहीं किया जाए, तो आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है।

न करें ये कार्य
करवा चौथ का व्रत सुबह होने तक निर्जला रखा जाता है। ऐसे में इस दौरान भूलकर भी भोजन या पानी का सेवन न करें, अन्यथा आपका व्रत टूट जाएगा और आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा। इसके अलावा करवा चौथ के दिन सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले करना चाहिए। सरगी में तेल या मसाले वाली चीजें नहीं होनी चाहिए।

इस समय करें पारण

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोला जाता है। ऐसे में भूलकर भी चांद देखकर अपना व्रत न तोड़ें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद आप अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोल सकती हैं।

इन चीजों का न करें दान

करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। व्रत के दिन सुहाग से जुड़ी वस्तुएं जैसे-सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, महावर, मेंहदी आदि जरूर पहनें। साथ ही स्वयं उपयोग की गई सुहाग की वस्तुओं को किसी को भी दान में न दें।

इस समय न सोएं

करवा चौथ व्रत के दौरान दिन में सोना शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके व्रत में विघ्न भी आ सकता है। लेकिन अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो ऐसी स्थिति में वह इस नियम में ढील दे सकता है।

सास को दें ये चीजें

करवा चौथ के दिन पूजा के बाद बहुएं अपनी सास को पूजा और सुहाग सामग्री देती हैं, साथ ही उनसे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद लेती हैं। ऐसे में इस दिन अपनी सास को पूजा और सुहाग की सामग्री जरूर दें।

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *