Friday , May 30 2025
Breaking News

MP: सिंधिया ने कहा- राम मंदिर के निर्माण के समय MP में होनी चाहिए भाजपा सरकार

  1. राम मंदिर के निर्माण के समय मप्र में होनी चाहिए भाजपा सरकार: सिंधिया
  2. सिंधिया ने कसा कमल नाथ व दिग्विजय पर तंज
  3. सिंधिया ने कहा- जो एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे वह जनता का क्या हाल करेंगे

Madhya pradesh shivpuri jyotiraditya scindia said should be bjp government in mp at time of construction of ram temple: digi desk/BHN/शिवपुरी/ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोलारस और बदरवास में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्त्ता को पूरी मेहनत से यह सुनिश्चित करना है कि जब जनवरी 2024 में राम मंदिर का लोकार्पण हो तब मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो। इसी लक्ष्य के साथ हर एक कार्यकर्त्ता को प्रदेश के घर-घर जाकर कमल खिलाना है।

सिंधिया ने भाजपा की राजनीतिक ताकत के बारे में कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभर रही है और इसके दो कारण है। पहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और दूसरा भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता हमेशा से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का सच्चा संदेशवाहक रहा है। यही संगठन की असली शक्ति है जिसने भाजपा को मध्य प्रदेश में इतने लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर दिया।

कमलनाथ और दिग्विजय पर तंज

कार्यकर्ता सम्मेलन में सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कांग्रेस के भ्रष्ट काल और भाजपा के विकास युग की तुलना की और कहा की जहां पहले मध्य प्रदेश में जनता को ढूंढना पड़ता था की गड्ढे कहां हैं और सड़के कहां हैं। वहां आज प्रधनमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेहनत से प्रदेश भर में पांच लाख किमी की सड़के बनी हैं। उन्होंने कहा कि पहले बल्ब तो लग जाता था पर लाइट नहीं आती थी वहीं अब 28 हजार मेगावाट बिजली प्रदेश खुद बना रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय पर तंज कस्ते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं वह अगर सरकार में आ गए तो जनता का क्या हाल करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

शादी के 27वें दिन ही लुटा दूल्हे का परिवार, नींद की गोली खिलाकर दुल्हन हुई फरार

शिवपुरी  जिले में एक शख्स को शादी करना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *