Thursday , May 16 2024
Breaking News

MP Chunav: सीएम शिवराज ने साधा कमल नाथ पर निशाना, बोले- गठबंधन का ही कर दिया सत्यानाश

  1. मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस ने खोल रखी है झूठ की दुकान
  2. शिवराज बोले हम जो काम कर रहे, चुनाव में वो ही बता रहे हैं
  3. कांग्रेस में कार्यकर्ता कपड़े फाड़ रहे, दशहरे से पहले ही जल रहे पुतले

Elections madhya pradesh mp chunav 2023 cm shivraj on kaman nath said congress divided into two parts in mp: digi desk/BHN/भोपाल/ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा की जा रही घोषणाओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे प्रतिदिन झूठे वादे करते हैं। कांग्रेस ने मोहब्बत की नहीं, झूठ की दुकान खोल रखी है। महाझूठ पत्र तो ले आए पर ये तो बताएं कि पहले वचन पत्र का क्या हुआ? प्रदेश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी। सीएम ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ही सर्वे करा रहे हैं और वह ही टिकट बांट रहे हैं। कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, कपड़े फाट रहे हैं। दशहरे से पहले ही पुतले जल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में दो हिस्सों में बंटी कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने रविवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि यह समझ में नहीं आता कि मध्य प्रदेश में किसकी कांग्रेस है? यह कांग्रेस सोनिया गांधी की है या मल्लिकार्जुन खड़गे की है। लगता है कि मध्य प्रदेश में कमल नाथ जी की कांग्रेस है, जैसे शिवसेना महाराष्ट्र में दो हिस्सों में बंट गई, वैसे ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई। कमल नाथ जी ने तो विपक्षी दलों के गठबंधन का भी सत्यानाश कर दिया। न गठबंधन का कोई भविष्य है और न ही कांग्रेस का कोई भविष्य है। शिवराज ने भाजपा के टिकट वितरण पर कहा कि हमने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से भाजपा की महाविजय सुनिश्चित करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

आज पंचतत्व में विलीन होंगी माधवी राजे सिंधिया, कुछ देर में ग्वालियर लाई जाएगी पार्थिव देह

 ग्वालियर पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पत्नी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *