पोस्टल वैलेट से संबंधित प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान दलों के कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई है। इस बार इसके लिए प्रथम प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को पोस्टल वैलेट प्राप्त करने फार्म 12 वितरित किया जायेगा। और दूसरे प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पोस्टल वैलेट जारी कर प्रशिक्षण स्थल पर ही विधानसभावार बने वोटिंग कम्पार्टमेंट में मतदान कराया जायेगा। इस आशय की जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में पोस्टल वैलेट से संबंधित प्रशिक्षण बैठक में दी गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम और नोडल अधिकारी पोस्टल वैलेट अभिषेक गहलोत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, मास्टर ट्रेनर बीके गुप्ता, सहायक नोडल अधिकारी डीईओ नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी तथा पोस्टल वैलेट प्रकोष्ठ के कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि वर्गीकृत सेवा मतदाता के रूप में 4 तरह के एबसेंटी मतदाता होंगे। जो अपने मतदान केन्द्र पर वोट नहीं करेंगे। इन्हें पोस्टल वैलेट की सुविधा दी जायेगी। मतदान दलों के कार्मिकों पुलिस तथा और अन्य कार्य में संलग्न कर्मियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण के दौरान उन्हें फार्म 12 उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके अनुसार संबंधित मतदाता कार्मिक अपनी जानकारी भरकर द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर लायेंगे। द्वितीय प्रशिक्षण स्थल पर सभी सात विधानसभाओं के वोटिंग कम्पार्टमेंट बनाये जायेंगे। इस दौरान संबंधित मतदाता को उसका भरा हुआ फार्म जमा कर उसके विधानसभा क्षेत्र का मत पत्र प्रदान कर विधिक प्रक्रिया अनुसार पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान कराया जायेगा। सभी प्रशिक्षण स्थान पर अनिवार्यतः सुविधा केन्द्र पर स्थापित किये जायेंगे जो मतदान के पहले तीन दिन तक प्रातः 9 बजे से 5 बजे से तक कार्यरत रहेंगे। निर्वाचन डयूटी पर नियुक्त मतदाता केवल सुविधा केन्द्रों पर ही डाक मतपत्र से मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थल पर कर्मचारियों की पोस्टल वैलेट से मतदान कराने 5-5 टीम गठित कर प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक के मतदाता अपनी इच्छा पर अपने घर से पोस्टल वैलेट द्वारा मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें बीएलओ से फार्म 12 डी प्राप्त कर आवेदन करना होगा। आवेदन कर चुकने के बाद इस प्रकार के मतदाता मतदान केन्द्र पर वोट नहीं डाल सकेंगे। रिटर्निंग आफीसर द्वारा अपने क्षेत्र के घर से वोटिंग चाहने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के मतदान के लिए अलग से मतदान दल गठित कर भेजेंगे। इन मतदाताओं की पूरी वोटिंग की प्रक्रिया वीडियोग्राफी कराई जायेगी।
सेक्टर ऑफीसरों का प्रशिक्षण आज
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन की तैयारी संबंधी समस्त सेक्टर ऑफीसरों का प्रशिक्षण 13 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बॉर्डर मीटिंग 14 अक्टूबर को
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी पालन एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिये सतना जिले की सीमा से लगने वाले जिले एवं अन्तर्राज्यीय सीमा के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की बॉर्डर मीटिंग 14 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें सतना सहित सीमावर्ती जिले रीवा, मैहर, सीधी, शहडोल, कटनी, पन्ना तथा उत्तरप्रदेश के बांदा और कर्वी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।
माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण 14 अक्टूबर को
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में नियुक्त किये जाने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में चयनित अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 14 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11 बजे से टाउन हाल सेमरिया चौक में आयोजित किया गया है।
शिकायत प्रकोष्ठ कर्मचारी बदले
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में नियुक्त सहायक ग्रेड-3 रवि गुप्ता के स्थान पर अब संतोष कुमार खरे सहायक ग्रेड-3 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय सोहावल की डयूटी लगाई गई है।
नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के आदेश में संशोधन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य के सुचारू संचलन/सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारियों के जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इसके अनुसार डाक मतपत्र/ईडीसी प्रकोष्ठ के लिए आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत को नोडल अधिकारी को बनाया गया है। इसी प्रकार प्रेक्षक व्यवस्था और कार्मिक व्यवस्था प्रकोष्ठ में सहायक नोडल अधिकारी के रूप में आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत की नियुक्ति की गई है।
नवरात्रि मेला मैहर हेतु 7 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मैहर में शारदेय नवरात्रि 9 दिवसीय मेला 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा। नवरात्रि मेले में पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की पहुंचाने की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने व्यवस्थायें बनाये रखने 7 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं। जिसके अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट आरती सिंह, प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर बघेलान वीरेन्द्र सिंह, बिरसिंहपुर के परमानंद तिवारी, रामनगर के प्रभारी नायब तहसीलदार ललित कुमार धुर्वे और रोशन लाल कोल, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लालमणि पाण्डेय तथा सुदामा प्रसाद कोरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट 14 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे तक अपनी उपस्थिति मेला प्रभारी सुरेश कुमार जादव उपखण्ड मजिस्ट्रेट मैहर/प्रशासक मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति के समक्ष देना सुनिश्चित करेंगे।
राजनैतिक दलों को ऑनलाईन प्रक्रिया का प्रशिक्षण आज
विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ऑनलाइन अनुमति एवं ऑनलाइन नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया संबंधित प्रशिक्षण देने के संबंध में 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे ई-दक्ष केन्द्र संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
सहायक नोडल अधिकारी बदले
विधानसभा निर्वाचन के कार्य में सुचारू संचालन के लिए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए तहसीलदार मीनाक्षी जयसवाल के स्थान पर शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सोहावल को सहायक नोडल अधिकारी डाक मत प्रकोष्ठ हेतु नियुक्त किया गया है।
विधानसभा रामपुर बघेलान की स्टैण्डिग कमेटी गठित
विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए रिटर्निग आफीसर विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान आरएन खरे द्वारा निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु विधानसभा स्तरीय स्टैण्डिग कमेटी गठित की गई है। स्टैण्डिग कमेटी में रिटर्निंग आफीसर विधानसभा क्षेत्र 67 रामपुर बघेलान आरएन खरे अध्यक्ष होंगे। जबकि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को सदस्य, तहसीलदार एवं सहायक रिटर्निंग आफीसर को सदस्य एवं सचिव, थाना प्रभारी, सहायक संचालक सूचना एवं जनसम्पर्क, मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ इण्डिया (मार्क्सशिस्ट), आम आदमी पार्टी एवं नाम निर्देशन के बाद निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थी स्टैण्डिग कमेटी के सदस्य होंगे।
कलेक्टर एवं एसपी ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी मतदान केंद्र क्रमांक 129, 130 तथा जमुना के मतदान केन्द्र 87, 88, 104 सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया एवं शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के दिशा-निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री वर्मा ने रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं से चर्चा कर निष्पक्ष और भय रहित वातावरण में निर्भीक होकर मतदान करने की सलाह भी दी। इस मौके पर एसडीएम आरएन खरे उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News