Friday , October 30 2026
Breaking News

चार अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं एक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भय-रहित वातावरण में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन कार्यक्रम को संपन्न कराने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने जिले के 4 अपराधियों को एक वर्ष की कालावधि के लिये जिला बदर एवं एक आदतन अपराधी के विरुद्ध संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के आदेश जारी किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत बजरहा टोला निवासी जितेन्द्र वंशकार पिता स्व. गैवी वंशकार उम्र 28 वर्ष, अरुण वंशकार पिता स्व. रामदास वंशकार उम्र 24 वर्ष, मुख्त्यारगंज निवासी यशेंद्र सिंह उर्फ मोंटी पिता ज्ञानेंद्र सिंह, राजेन्द्र नगर सतना निवासी विष्णू उर्फ किल्ली जायसवाल पिता स्व. मिट्ठूलाल जायसवाल उम्र 36 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिये जिले की सीमा और जिले से लगने वाले चतुर्दिक जिलों की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कोलगंवा थाना अंतर्गत ग्राम कृपालपुर निवासी अजय बहेलिया उर्फ योगेन्द्र उर्फ चुन्नू पिता राजाराम बहेलिया उम्र 28 वर्ष के विरुद्ध थाना प्रभारी कोलगवां सतना को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है।

कृषक पंजीयन के लिये 15 केंद्रो का निर्धारण

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा के लिए किसान पंजीयन का कार्य 15 अक्टूबर तक किया जायेगा। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जिला उपार्जन समिति की अनुसंशा पर कृषक पंजीयन कार्य के लिये तहसीलवार 15 पंजीयन केंद्र निर्धारित किये गये हैं। जिसके अनुसार तहसील मैहर अंतर्गत सेवा सहकारी समिति का पंजीयन स्थल जरियारी, सहकारी समिति जरियारी (द्वितीय केंद्र) का मगरौरा, सहकारी संस्था लटागांव का लटागांव और लटागांव (द्वितीय केंद्र) का लटागांव, तहसील उचेहरा अंतर्गत सहकारी संस्था उचेहरा का पंजीयन स्थल उचेहरा, सहकारी समिति गुढ़ा का गुढ़ा, कोटर अंतर्गत सहकारी समिति कोटर का कोटर, सहकारी समिति अबेर को अबेर, बिरसिंहपुर अंतर्गत सहकारी संस्था बैरहना (हरिहरपुर) का हरिहरपुर, सहकारी समिति बिरसिंहपुर का बिरसिंहपुर तथा तहसील रघुराजनगर अंतर्गत सहकारी समित डांडीटोला का रामपुर चौरासी और सहाकारी समिति हाटी का पंजीयन स्थल मंडी सतना को बनाया गया है। इसी प्रकार तहसील नागौद अंतर्गत सहकारी समिति जसो का पंजीयन स्थल जसो, मझगवां अंतर्गत सहकारी समिति पिण्ड्रा का पिण्ड्रा तथा रामनगर अंतर्गत सहकारी समिति हिनौती का पंजीयन स्थल हिनौती निर्धारित किया गया है। कृषक पंजीयन कार्य प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जायेगा।

आचार संहिता प्रभावशील रहने तक जनसुनवाई स्थगित रहेगी

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील रहने तक जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित रहेगा। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया हैं। इस कमेटी में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री राजेश कुमार कौल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये हैं। कमेटी में रिटर्निंग ऑफिसर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री आशीष सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप निदेशक सीबीसी भोपाल श्री शारिक नूर, उपसंचालक जनसम्पर्क भोपाल श्री सुनील वर्मा सदस्य रहेंगे। उक्त समिति द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों, संगठनों, व्यक्तियों के समूहों एवं संघों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर विज्ञापन के पूर्व प्रमाणीकरण का कार्य किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *