Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 4th October: लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें, जानिए बुधवार का पंचांग और राशिफल

04 October 2023 का दैनिक पंचांग: बुधवार, 04 अक्तूबर 2023 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:07− 13:36 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे।

तिथि  षष्ठी29:41 तक
नक्षत्र  रोहिणी18:32 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण
गारा
वणिजा
17:37 तक
29:41 तक
पक्षकृष्ण 
वार   बुधवार 
योग सिद्धि06:37 तक
सूर्योदय06:18 
सूर्यास्त17:59 
चंद्रमा  वृषभ 
राहुकाल12:09 − 13:36 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासआश्विन 
शुभ मुहूर्तअभिजीतकोई नहीं

राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत व लगन से आप अपनी अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे और आपको किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से आज खुशी होगी। आप कुछ बात  परिवार के सदस्यों से  साझा करेंगे और यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। विरोधियों की चालो को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृष-आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर  उनके गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें। सूझबूझ से किसी काम को करें, नही तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको जॉब में बदलाव करने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आवश्यक कार्य को आप गति देने का प्रयास करें। आर्थिक कामों की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नए वाहन को आप घर लेकर आ सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां बनी रहेगी। 

कर्क-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा और सभी आपके सहयोगी रहेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको चलने का मौका मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से पूछ कर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। माताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा।

सिंह-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घ कालीन योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे। पुण्य कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिकता को बल मिलेगा और यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धन संबन्धित समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

कन्या-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अजनबियों पर भरोसा करने से बचना होगा और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। समन्वय की भावना से आप आगे बढ़ेंगे। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में प्रेम व स्नेह भरी बातें करनी होगी। किसी सरकारी काम के नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आप अपनी राह पर धैर्य से आगे बढे़ं, तभी आप अच्छा लाभ ले पाएंगे। यदि किसी अजनबी से आपने कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह आपका कोई नुकसान करा सकती है।

तुला-आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भूमि-वाहन से जुड़ी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण कार्य को आप गति देंगे और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संपत्ति संबन्धित समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक-आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। सेवा क्षेत्र से जुड़ने का आपको मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन के मामलों में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापार में आपको यदि कोई धन संबंधित प्रस्ताव मिले, तो आपस उसमें ढ़ील ना दें। माताजी से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। भावनात्मक विषयों में सकारात्मकता बढ़ेगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने बिखरे कारोबार को संभालने में काफी समय व्यतीत करेंगे। व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी की बातों पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आप दोनों के बीच आपसी तनातनी हो सकती है। आपको किसी धन संबंधित मामले में अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे।

मकर-आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन सकता है और आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या को सकती है। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको आवश्यक कामों में सफलता मिलेगी। गरीबों का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें जिस काम के पूरा न होने की उम्मीद थी, वह पूरा हो सकता है ।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके आवश्यक कामों में गति मिलेगी और परिवार में व्यक्तिगत विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे थे, तो उसके लिए आपको अभी कुछ समय और रुकना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मीन-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के बिजनेस में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आपको उनकी समस्या को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। श्रेष्ठजनों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

इन राशि वालों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश से मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की चाल का व्यक्ति के जीवन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *