Friday , June 6 2025
Breaking News

MP: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में महिला नेताओं में मारपीट

Madhya pradesh dindori mp congress fighting between women leaders during congresss jan akrosh yatra in dindori: digi desk/BHN/डिंडौरी/ प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में सोमवार को दो महिला नेताओं का आक्रोश सबके सामने आ गया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी साहू व कांग्रेस नेता चंद्रकला परस्ते के बीच मंच पर ही जमकर गालीगलौज, झूमा झपटी और मारपीट हो गई। यात्रा प्रभारी और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल विवाद के दौरान कार्यक्रम को संबोधित कर कह रहे थे कि हम भाजपा सरकार की गलत नीतियों से लड़ने के लिए यह जन आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं, आपस में आक्रोश निकालने के लिए यह समय नहीं है। विवाद के बाद दोनों पक्ष शहपुरा थाने पहुंच गए, जहां विवाद चलता रहा। दो नेताओं के बीच झूमाझपटी और मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

जमीन के विवाद से जुड़ा है मामला

जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलगांव निवासी दिव्यांग दंपती ने डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम पर जमीन खरीद में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता चंद्रकला परस्ते शिकायतकर्ता लालवती बाई के घर पहुंची थीं। इसी बात को लेकर मंच पर दोनों में विवाद हो गया।

एक दूसरे पर लगाए आरोप

कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते ने कहा कि धोखाधड़ी की शिकार दिव्यांग महिला उनकी रिश्तेदार है। न्याय दिलाने के लिए उनको लेकर भोपाल और दिल्ली तक जाएंगी। उन्होंने कहा कि संतोषी साहू महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष हैं तो दिव्यांग आदिवासी महिला को न्याय क्यों नहीं दिला रहीं।

इसी बात से वे भड़क गईं और मारपीट कर गाली गलौज की। उन्होंने मेरा मंगलसूत्र और चश्मा तोड़ दिया। वहीं संतोषी साहू का कहना है कि चंद्रकला परस्ते ने उनसे विवाद किया और धक्का मारकर मारपीट भी की। गले में चोट के निशान भी हैं।

About rishi pandit

Check Also

गुमशुदा युवती को रामनगर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

अनूपपुर थाना रामनगर क्षेत्र के आमाडांड निवासी श्री रामखेलावन (काल्पनिक नाम) की 22 वर्षीय पुत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *