Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP: कांग्रेस का शिवराज सरकार पर कटाक्ष, अनुमा ने कहा- लाड़ली बहनों की बोली लगा रहे CM

  1. शिवराज सरकार पर कमल नाथ की घोषणाओं की नकल का आरोप
  2. लाड़ली बहनों की बोली लगा रहे सीएम: कांग्रेस प्रवक्ता
  3. कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया भाजपा को कमीशन वाली सरकार

Madhya pradesh bhind mp congress sarcasm on shivraj regarding ladli behna yojana: digi desk/BHN/भिंड/कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और रिटायर विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने शुक्रवार को बीटीआइ रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रेसवार्ता कर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सर्वे में शिवराज सरकार की जमीन सरक रही थी। उन्हें सर्वे में हार मिल रही थी। इसलिए शिवराज सरकार लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाकर उनके वोटो की बोली लगा रही है।

कमल नाथ की घोषणाओं की शिवराज सरकार ने नकल की
अनुमा आचार्य ने कहा कि कांग्रेस नेता कमल नाथ द्वारा की गई घोषणाओं की शिवराज सिंह सरकार ने नकल तो की, लेकिन नकल के लिए बजट चाहिए था। अब जमीन खिसक रही है तो वह लगातार लाड़ली बहनों की बोली लगाकर लाड़ली बहनाओं का अपमान कर रहे हैं। मप्र प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है। प्रदेश में युवा बेरोजगार है। प्रदेश कंगाल होता जा रहा है।

नशे की लत में जकड़ गया युवा

अनुमा आचार्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की 18 वर्षो की कुशासन वाली सरकार में युवा बेरोजगार हो गया, इसलिए नशे की लत में जकड़ गया है। लोग गांजे की खेती अपने घरों में करते नजर आ रहे है। कुछ युवा अन्य शहरों में पलायन कर रहे हैं तो कुछ नशे की लत में आकर अपराध जगत में अपना भविष्य चौपट कर रहे हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता आरपीएन सिंह, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, शहर अध्यक्ष डा. राधेश्याम शर्मा, संजय भूता, इरशाद अहमद, वीरेंद्र यादव, नरोत्तम चौरसिया मौदूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *