Tuesday , September 17 2024
Breaking News

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, अक्षर बाहर, अश्विन को मिला मौका

  1. आर अश्विन ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को किया रिप्लेस
  2. चोट के चलते वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हुए अक्षर पटेल

Cricket world cup icc world cup 2o23 indian cricket team squad announced axar patel r ashwin rohit sharma: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ICC World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। वर्ल्ड कप से पहले सभी 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड घोषित कर दिया है, लेकिन इसमें बदलाव की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी। इस बीच भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर अक्षर पटेल को बाहर किया गया है। उनकी जगह अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया है।

आर अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। टीम इंडिया को पहला अभ्यास मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। इसके लिए टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी है। विश्व कप से पहले वॉर्मअप मैच गुवाहाटी, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। टीम इंडिया का दूसरा प्रैक्टिस मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। यह मैच ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा।

वॉर्म-अप मैच में सभी 15 खिलाड़ी खेल सकते हैं
विश्व कप से पहले प्रैक्टिस मैच दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे। टीम के सभी 15 प्लेयर्स इसमें खेल सकते हैं।

विश्व कप 2023 प्रैक्टिस मैच का शेड्यूल

29 सितंबर

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान।

30 सितंबर

भारत बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड

2 अक्टूबर

बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

3 अक्टूबर

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान

भारत बनाम नीदरलैंड्स

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • 11 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान
  • 14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान
  • 19 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश
  • 22 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड
  • 29 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड
  • 2 नवंबर बनाम श्रीलंका
  • 5 नवंबर बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 12 नवंबर बनाम नीदरलैंड्स

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान,रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

शाकिब अल हसन (कप्तान), जमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, न तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वॉड

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

About rishi pandit

Check Also

आरएसएस के विजयादशमी उत्सव में इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

नई दिल्ली  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक विजयादशमी उत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *