Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: फसल की इल्ली नहीं मरी तो बुजुर्ग दंपती ने पीकर परखी कीटनाशक की क्वालिटी, हालत गंभीर

  1. फसल पर कीटनाशक के छिड़काव से नहीं मरी इल्ली
  2. क्वालिटी जांचने बुजुर्ग दंपती ने पी ली कीटनाशक
  3. हालत बिगड़ने पर जिला अस्पलाल, मेडिकल कालेज किया गया रेफर

Madhya pradesh shivpuri caterpillar not die due to pesticide spraying on crops elderly couple drank pesticide to check quality: digi desk/BHN/शिवपुरी/ रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौदा निवासी एक बुजुर्ग दंपती के खेत में जब इल्ली की दवा ने असर नहीं किया तो उन्होंने कीटनाशक की क्वालिटी परखने के लिए दवा पीली। कीटनाशक पीने के बाद बुजुर्ग दंपती की हालत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कीटनाशक से नहीं मरी इल्ली

जानकारी के अनुसार पिपरौदा निवासी 75 वर्षीय किसान मथुरा लाल पुत्र स्व. जुझार सिंह ने अपने खेत में खड़ी फसल में इल्ली का प्रकोप पड़ने पर बाजार से कीटनाशक खरीदा था। इस कीटनाशक का छिड़काव फसल पर किया लेकिन इल्ली नहीं मरी और फसल खराब हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर इल्ली मारने वाले कीटनाशक की क्वालिटी परखने के लिए सोमवार की दोपहर मथुरा लाल और उनकी पत्नी लुमिया बाई ने वहीं कीटनाशक पीकर देख लिया कि इससे इल्ली तो नहीं मरी, हम मरते हैं क्या?

कीटनाशक पीने के बाद बिगड़ी हालत

कीटनाशक पीने के बाद बुजुर्ग दंपती की हालत बिगड़ने लगी। जब उनकी बिगड़ी हुई हालत उनके पोते ने देखी तो वह दौड़ते हुए खेत पर काम कर रहे परिवार के अन्य लोगों के पास पहुंचा और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद स्वजन बुजुर्ग दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज रैफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..

कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..   ग्वालियर  कायस्थ महा पंचायत की सार्वजनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *