Friday , October 18 2024
Breaking News

BJP की दूसरी लिस्ट जारी: सतना सीट से सांसद गणेश सिंह को टिकट, मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी को बनाया गया प्रत्याशी


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में सतना जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। सतना विधानसभा सीट से सांसद गणेश सिंह और मैहर विधानसभा सीट से श्रीकांत चतुर्वेदी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले जारी की गई सूची में चित्रकूट विधानसभा से सुरेन्द्र सिंह गहरवार को उम्मीदवार घोषित किया गया था।

सोमवार की रात जारी हुई लिस्ट में कई सांसदों को विधानसभा की टिकट दी गई। इस सूची में सतना सांसद गणेश सिंह का भी नाम शामिल किया गया। वैसे सांसद गणेश सिंह के चुनाव लडऩे के कयास लंबे समय से थे, लेकिन उनकी सीट चित्रकूट या फिर मैहर विधानसभा में से कोई एक तय मानी जा रही थी। हालांकि अब भाजपा हाईकमान ने उन्हें सतना से टिकट दे दी है।

ऐसा है सांसद का प्रदर्शन
सतना सांसद गणेश सिंह लोकसभा के चार चुनाव लड़े और चारों में जीते। इससे पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। उनके राजनैतिक कैरियर की शुरूआत जनता दल से हुई और जिला पंचायत अध्यक्ष बने। इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की। भाजपा में आने के बाद गणेश सिंह को वर्ष 2004 में रामानंद सिंह की टिकट काटकर लोकसभा सीट दी गई। पहले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र कुमार सिंह को हरा दिया। 2004 के चुनाव में सांसद गणेश सिंह को 239709 वोट मिले। जबकि राजेन्द्र सिंह को महज 156116 वोट मिले और गणेश सिंह की 83590 वोटों से जीत हुई। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2009 में भी अपना प्रत्याशी बनाया। तब उन्हें 194624 वोट मिले और विपक्षी दल बसपा के प्रत्याशी स्वर्गीय सुखलाल कुशवाहा को 4418 वोटों से हरा दिया। 2014 में भी सांसद गणेश सिंह पर भाजपा ने भरोसा जताया इस चुनाव में गणेश सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को 8688 वोटों से हरा दिया। गणेश सिंह को कुल 375288 वोट मिले जबकि अजय सिंह राहुल को 366600 वोट मिल सके। 2019 के चुनाव में सांसद गणेश सिंह ने सतना के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी को 231473 वोटों से हरा दिया। सांसद गणेश सिंह ने एकतरफा 588753 वोट प्राप्त किए जबकि राजाराम को सिर्फ 357280 वोट प्राप्त कर सके।

नारायण के अलग पार्टी बनाने का श्रीकांत को मिला फायदा
उधर मैहर विधानसभा सीट से भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी बनाया है। श्रीकांत ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था तब उन्हें नारायण त्रिपाठी के हांथों हार का सामना करना पड़ा था। कहा जा रहा है कि मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी बीजेपी से नाराज चल रहे थे लिहाजा उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली और इस बात का फायदा श्रीकांत चतुर्वेदी को मिला।

पार्टी का निर्णय शिरोधार्य : गणेश

भाजपा की दूसरी लिस्ट में सतना विधानसभा सीट से गणेश सिंह का नाम तय हुआ। इसके बाद सांसद गणेश सिंह से चर्चा की गई तब उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह मेरे लिए शिरोधार्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है वह सोच-समझकर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

उज्जैन-मक्सी रोड फोरलेन में बदलेगा 704 करोड़ रुपये की आएगी लागत

उज्जैन उज्जैन-मक्सी टू-लेन रोड 704 करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क में तब्दील किया जाएगा। उज्जैन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *