Monday , June 16 2025
Breaking News

MP Election: जन आशीर्वाद यात्रा में शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे

Madhya pradesh indore mp election 2023 in jan ashirwad yatra cm shivraj targeted congress said khisayani cat scratched the pillar: digi desk/BHN/इंदौर/ भाजपा ने बुधवार को इंदौर में जन’ का आशीर्वाद लेने यात्रा निकाली। शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी यात्रा को कार्यकर्ताओं और जनता का अच्छा प्रतिसाद तो मिला ही, लोगों ने भाजपा नेताओं की बढ़िया केमस्ट्री भी देखी। रथ पर सवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूरे समय मौजूद रहे। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय विधायकों के साथ ही अन्य नेता भी संबधित क्षेत्र से यात्रा के गुजरने के दौरान रथ पर मौजूदगी बनाए हुए थे।

https://twitter.com/i/status/1704524239393431645

यात्रा के दौरान थोड़ा-सा समय मिलते ही शिवराज और विजयवर्गीय कभी बतियाते तो कभी मुस्कुराकर हामी भरते। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी बीच-बीच में मुख्यमंत्री के साथ रथ पर मौजूदगी दर्ज करवा रहे थे। अलग-अलग विधानसभा की सीमा में जब रथ पहुंचा तो साथ सवार नेता बदलते रहे। राऊ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा, विधानसभा एक में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, दो में विधायक रमेश मेंदोला, तीन में विधायक आकाश विजयवर्गीय, चार में विधायक मालिनी गौड़ और पांच में विधायक महेंद्र हार्ड़िया मुख्यमंत्री के साथ रथ पर सवार रहे।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही

कांग्रेस के 50 प्रतिशत कमीशन के आरोप को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही है। कमल नाथ की सरकार थी, तब उनके करीबियों के यहां पड़े छापे में रुपये बरामद हुए थे। जनता जानती है कि ये सबसे बड़े भ्रष्टचारी हैं।

कांग्रेस के प्रति लोगों में आक्रोश

मुख्यमंत्री बोले कि जन आशीर्वाद को प्रदेश की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस को लेकर लोगों में आक्रोश है, यही वजह है कि वे आक्रोश यात्रा निकाल रहे हैं और हम आशीर्वाद। भाजपा छोड़कर जाने वाले नेताओं को लेकर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कहू्गा। यात्रा की शुरुआत में रथ पर चढ़ने से पहले मुख्यमंत्री ने रिंग रोड पिपल्याराव स्थित गुरुद्वारा बंदीछोड़ साहिब में मत्था टेका। राऊ सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा करीब साढ़े आठ घंटे रही।

About rishi pandit

Check Also

मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही

मोरवा पुलिस ने करीब 1 दर्जन आरोपियों पर की कार्यवाही मादक पदार्थ के साथ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *