Friday , October 18 2024
Breaking News

Sports Award: खेलो MP यूथ गेम्स का शुभंकर बना बारहसिंगा, CM शिवराज ने प्रदेश की 47 खेल हस्तियों को किया सम्मानित

Madhya pradesh bhopal mp sports award sports investiture ceremony in bhopal today union minister anurag thakur will attend: digi desk/BHN/भोपाल/ राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में शनिवार को मप्र खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किया। ऐसी कुल 47 खेल हस्तियों को पुरस्कृत किया गया। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उनका दौरा टल गया। वे इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हैं। प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

खेलो एमपी यूथ गेम्स शुभंकर का अनावरण

मुख्यमंत्री शिवराज ने इस समारोह में पहले खेलो एमपी यूथ गेम्स के प्रतीक चिन्ह व शुभंकर का अनावरण किया। खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभंकर बारहसिंगा को बनाया गया है। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेश में 49 खेलो इंडिया केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।

इसके उपरांत प्रदेश की खेल हस्तियों को पुरस्कृत करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस समारोह के दौरान दो सालों के पुरस्कार एक साथ दिए गए। जिसमें एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, लाइफटाइम अचीवमेंट के साथ स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में प्रदेशभर की 47 खेल हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें भोपाल की भी 12 खेल हस्तियां भी हैं।

इन्हें मिला पुरस्कार (वर्ष 2021 के लिए)

एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।

विक्रम पुरस्कार – आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवान सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।

विश्वामित्र पुरस्कार – परितोष शर्मा कराते ग्वालियर, विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।

स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार – मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

वर्ष-2022 के लिए ये हुए पुरस्कृत

एकलव्य पुरस्कार- आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।

विक्रम पुरस्कार – आदित्य दुबे साफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वुशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।

विश्वामित्र पुरस्कार – रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार- अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

About rishi pandit

Check Also

लैम्प्स समिति हर्रा(खरगहना) के 4 विक्रेताओ पर धारा 409 के तहत मामला दर्ज

डिंडोरी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जनपद बजाग  शेख शमीम खान ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *