Madhya pradesh bhopal honeytrap scandal alleged kingpin aarti dayal arrested in bengaluru on charges of theft of rs 10 lakh: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में चार वर्ष पहले सामने आए हनी ट्रैप कांड की कथित सरगना आरती दयाल को चोरी के मामले में बेंगलुरु की महादेवपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने की पुष्टि
महादेवपुरा थाना प्रभारी ने बात करने के बाद इसकी पुष्टि की है। 10 लाख रुपये के गहने और नकदी की चोरी के मामले की शिकायत यह कार्रवाई की गई है। यह शिकायत छह सितंबर को दर्ज की गई और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट थी आरती
बेंगलुरु के महादेवपुरा थानाप्रभारी फोन पर बताया कि आरती दयाल एक स्पा सेंटर में थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती थी और एक सहकर्मी के साथ कमरे में रहती थी।
10 लाख के जेवर चोरी होने की शिकायत
उनकी सहकर्मी के कमरे में 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। उसके साथ रहने वाले बाकी लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
वर्ष 2019 में सामने आया था हनी ट्रैप कांड
बता दें कि हनी ट्रैप कांड वर्ष 2019 में सामने आया था उस समय आरती दयाल का नाम सुर्खियों में आया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।
Bhaskar Hindi News