- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ के कोंड़ातराई में जनसभा लेंगे
- नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लाक’ की सौगात और एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का वितरण करेंगे

Chhattisgarh raipur prime minister narendra modi to announce rail line projects in chhattisgarh on 14 september: digi desk/BHN/रायगढ़/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय शंखनाद रैली की सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने G-20 सम्मेलन लेकर चंद्रयान और फिर छ्त्तीसगढ़ की राजनीति सहिच कांग्रेस सरकार की खामियां और बीजेपी सरकार की खूबियों की बात की। इससे पहले पीएम मोदी ने यहां 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किया। प्रदेश के नौ जिलों में ”क्रिटिकल केयर ब्लाक” की सौगात और एक लाख सिकलसेल परामर्श कार्डों का वितरण भी किया। इन तीन रेल परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ कोयले के परिवहन में भी आसानी होगी।
5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
मैंने आपको गारंटी दी थी कि देश के गरीब को सशक्त बनाऊंगा। सिर्फ 5 सालों में ही 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। ये इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में योजनाएं बनाई। भाजपा ने गरीबों को गरीबी से लड़ने के साधन दिए।
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के ATM की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। वे तो कहते हैं बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है।
I.N.D.I.A घमंडिया गठबंधन
छत्तीसगढ़ की भूमि श्री राम जी का ननिहाल है। हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, उससे जागरुक करने आया हूं I.N.D.I.A गठबंधन पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन है। अब INDI गठबंधन ने तय किया है कि वे भारत की सनातन संस्कृति को समाप्त करके रहेगा यानी जो संस्कृति हज़ारों साल से भारत को एक किए हुए है, ये लोग सत्ता के लालच में उसे तोड़ना चाहते हैं। सनातन संस्कृति वह है जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेर खाने का आनंद लेते हैं।
विकास कार्यों से हो रही छत्तीसगढ़ की पहचान
एक समय था जब छत्तीसगढ़ केवल नक्सली हमलों और हिंसा के लिए जाना जाता था। भाजपा सरकार के प्रयासों के बाद आज छत्तीसगढ़ की पहचान यहां किए गए विकास कार्यों से हो रही है।
कांग्रेस घोटालों की करती है राजनीति
कांग्रेस घोटालों की राजनीति करती है, उसमें कांग्रेस नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले पीछे हों लेकिन भ्रष्टाचार में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे तो उसकी मानसिकता क्या होगी।
छत्तीसगढ़ में चंद्रयान की तारीफ
पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि जिस तरह से कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, उसी तरह से पूरा विश्व कह रहा है भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है, ऐसे में हर खुशी डबल हो गई है। कुछ ही दिन पहले हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। भारत का चंद्रयान वहां पहुंचा जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया था।