
National karnataka unique case of buffalo theft police arrested accused after 58 years: digi desk/BHN/बीदर (कर्नाटक)/ कर्नाटन में भैंस चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने 58 साल बाद चोरी के आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली। कर्नाटक पुलिस के अनुसार वर्ष 1965 में भैंस चोरी का केस दर्ज किया गया था, जिसमें गणपति विट्ठल वागोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार गणपित विट्ठल वागोर ने जब भैंस को चुराया था तब उसकी उम्र 20 साल ही थी। उधर इस मामले में एक आरोपित किशन चंदर की 11 अप्रैल 2006 को मौत भी हो चुकी है। यह जानकारी सामने आने के बाद उसके खिलाफ पुलिस ने केस बंद कर दिया।
कर्नाटक के मेहकर में 25 अप्रैल 1965 को मुरलीधरराव माणिकराव कुलकर्णी ने दो भैंस और एक बछड़े की चोरी होने की एफआइआर मेहकर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने 1965 में ही महाराष्ट्र के उदयगीर के रहने वाले गणपति विट्ठल वागोर और किशन चंदर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जमानत मिलने के बाद दोनों कोर्ट में पेशी पर भी नहीं आए और फरार हो गए।
आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए बनाई विशेष टीम
इस दौरान कोर्ट से समन जारी होने के बाद भी दोनों आरोपित फरार ही रहे। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों का पता लगाने के लिए लंबित रिपोर्ट भी दर्ज कर रखी थी। बीदर के पुलिस अधीक्षक एसएल चन्नाबसवन्ना ने सभी लंबित रिपोर्ट को वापस खुलासा और इनके आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जिसके बाद भैंस चोरी के आरोपित गणपति विट्ठल वागोर को 58 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।