Sunday , November 1 2026
Breaking News

Encounter: अनंतनाग में आतंकियों संग मुठभेड़ में सेना के कर्नल और मेजर शहीद, डीएसपी

National indian army personnel pay last respects to indian army dog kent of the 21 army dog unit in jammu kashmir: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ बुधवार को अनंतनाग में हुए एक मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष शहीद हो गये। कर्नल, 19th राष्ट्रीय राइफल यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर थे। इस दौरान फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल भट्ट भी घायल हुए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आतंंक‍ियों के छिपे होने की पुष्‍ट सूचना के बाद सेना और सुरक्षाबल ने सर्च आपरेशन चलाया था। इस बीच आतंक‍ियों ने पहाड़ी से आगे बढ़ रहे सुरक्षाबल के दल पर हमला बोल दिया। इस हमले में सेना के अफसरों के साथ पुलिस अधिकारी भी शहीद हो गये।

लगातार चल रहा सर्च अभियान

बता दें कि भारतीय सेना लगातार सर्च अभियान चला रही है। सुरक्षा बलों ने पिछले 45 दिन में 20 आतंकियों को राजौरी और पुंछ इलाके में ढेर किया है। मारे गये ज्यादातर आतंकी पाकिस्तानी मूल के थे। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में मेडिकल सामान, हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया, जो पाकिस्तान में निर्मित थे।

आर्मी डॉग ‘केंट’ को विदाई
राजौरी के दूरदराज नारला क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई, जो बुधवार को भी जारी रही। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि सेना का एक जवान और खोजी कुत्ता शहीद हो गया। इसके अलावा पुलिस के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं। सेना के जवानों ने लेब्रेडोर नस्ल के आर्मी डॉग ‘केंट’ को भी पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। केंट ने अब तक सेना के 8 ऑपरेशन में हिस्सा लिया था।

कई जवान घायल

राजौरी मुठभेड़ पर विस्तार के जानकारी देते हुए भारतीय सेना के ब्रिगेडियर सौमित पटनायक ने बताया कि इस ऑपरेशन का नेतृत्व भारतीय सेना का कुत्ता केंट और उसका हैंडलर कर रहे थे। जब केंट, आतंकियों की लोकेशन के काफी करीब आ गया तो उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी। इस ऑपरेशन के दौरान केंट, तीन सैनिक और एक अन्य को गंभीर चोटें आईं। केंट और एक सैनिक रवि कुमार की चोटों के बाद मौत हो गई। अन्य घायल जवानों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *