Sunday , September 8 2024
Breaking News

Rashifal 12th Septmber: जनकल्याण के किसी कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा, जानिए मंगलवार का पंचांग और राशिफल

12 September 2023 का दैनिक पंचांग: मंगलवार, 12 सितंबर 2023 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार के दिन का अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:41 तक रहेगा। राहुकाल सुबह 15:21 से 16:54 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

तिथि  त्रयोदशी26:21 तक
नक्षत्र  आश्लेषा22:57 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण
गारा
वणिजा
13:06 तक
26:21 तक
पक्षकृष्ण पक्ष 
वार   मंगलवार 
योग शिव25:02 तक
सूर्योदय06:08 
सूर्यास्त18:26 
चंद्रमा  कर्क 
राहुकाल15:21 − 16:54 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासभाद्रपद 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:52 − 12:41

राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। सुख सुविधाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके साथियों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी काम को कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृष-आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से एक के बाद कोई शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। जनकल्याण के किसी कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए कुछ नए प्रयासों में रुचि बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे। यदि आप आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। कुछ नीति नियमों में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। विरोधियों के कामों पर आप अपनी पूरी नजर रखें, नहीं तो वह उसे किसी गलत काम में लगा सकते हैं।

कर्क-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आवश्यक कामों को आप जल्द पूरा करने की कोशिश करें। किसी की बातों में आकर आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जिम्मेदारी से काम करेंगे और सभी के साथ चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा।

सिंह-आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

कन्या-आज का दिन आपके लिए व्यावसायिक मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका प्रमोशन होते होते रुक जाएगा। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला-आज का दिन आपके लिए भाग्य की दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। किसी बड़े लक्ष्य की तरफ तेजी से आप आगे बढ़ेंगे। परिजनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए  दिन अच्छा रहेगा। आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कामों में एक अच्छा उछाल आ सकता है।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। वृद्धजनों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में आप पर पूरा भरोसा रहेगा। किसी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा और बड़ों की बात सुननी व समझनी होगी। धन संबन्धित समस्याओं से आसानी से बाहर निकाल पाएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा।

धनु-आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य में पहल करने के लिए रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और सामंजस्य का भाव आपके मन में बना रहेगा। कार्यक्षमता का लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने की कोशिश  आपकी कामयाब रहेगी। जीवन में खुशी बनी रहेगी। आपको खान-पान पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है और लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।

मकर-आज आपको मेहनत और लगन से काम करके खुशी होगी। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी काम को बाकी कामों के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने घर मे रंगाई पुताई आदि की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन लगाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कला और कौशल में सुधार आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। आपको अपनों की जरुरतों का ख्याल रखना होगा और अपनी बुद्धि व विवेक से काम लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप आवेश में आकर कोई निर्णय ना लें। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे न बढ़ाएं। बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा।

About rishi pandit

Check Also

Ganeshotsav: गणेश की मूर्ति खरीदते समय 4 बातों का रखें ध्यान, बरसेगी बप्पा की कृपा

10 दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरूघर-घर श्रीगणेश को विराजित किया जाएगाअनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *