Sunday , June 2 2024
Breaking News

CG: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के छत्तीसगढ़ प्रवास पर BJP की प्रेस कांफ्रेंस, सांसद सरोज पांडे ने पूछे 9 सवाल

Chhattisgarh raipur bjp mp saroj pandey asked 9 questions to congress national president mallikarjun kharge in chhattisgarh: digi desk/BHN/रायपुर/ छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं सत्ता पाने मिशन 2023 को लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक दल अपने स्तर पर जुटी हुई है। इसके साथ ही चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाने लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे आज गुरुवार 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है, जिसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 9 सवाल किए हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद सरोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे जी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, इसलिए उन्हें भाजपा के कुछ सवालों के जवाब देना चाहिए। इस दौरान सांसद ने वर्तमान में चल रही भारत और इंडिया के नाम पर हो रहे सियासी मुद्दे को लेकर सवाल किया है। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले हुए गायों की मौत पर भी जवाब मांगा। इसके अलावा प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर खरगे से सवाल किया है। प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी महिला मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष सीमा साहू मौजूद रही।

भाजपा के 9 सवाल

1.भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाने वाले बताये कि उन्हें ‘भारत’ शब्द से क्या आपत्ति है?

2.छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जहर परोस रही है। राहुल गांधी की सभा में परोसा गया खाना खाने से 50 से ज्यादा गायों की मौत हो गई। क्या खरगे जी जन्माष्टमी के दिन सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगेंगे?

3.सनातन धर्म का अपमान करने करने वाले उदयनिधि स्टालिन का समर्थन आपके बेटे ने किया, क्या इस पर आप माफ़ी मांगेंगे? क्या आप अपने बेटे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?

4. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी को चिट्ठी लिखने का शौक है। राजस्थान में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ, महिला उत्पीड़न की पराकाष्ठा हुई ,क्या आपके मुख्यमंत्री इस पर अशोक गहलोत जी को चिट्ठी लिखेंगे?

5.आपके छत्तीसगढ़ सरकार का नारा है ‘हमर बेटी हमर मान’। सुकमा में बच्ची के साथ अनाचार हुआ, इस पर क्या आपके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सोनिया जी ने माफ़ी मांगी?

6. इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन औसतन 2-3 बलात्कार और हत्या के मामले दर्ज हो रहे हैं। जशपुर में शिक्षिका के साथ अनाचार हुआ, मंदिर हसौद और देवेन्द्र नगर में में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। खरगे जी बताएं इस पर क्या वो जनता से माफ़ी मांगेंगे?

7.छत्तीसगढ़ में चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को बनाया है और भूपेश बघेल ने सुपर सीएम बनाया है क्या आपको पता है? अगर पता है तो बताएं कौन हैं सुपर सीएम?

8. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के विभाग से जुड़े अधिकारियों के घर से सोना डायमंड ,नगद बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं जगह-जगह भ्रष्टाचार की दुकान खुली है छत्तीसगढ़ में हुए भयंकर भ्रष्टाचार पर आपका क्या कहना है?

9. गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था पिछले कुछ दिनों में ही 8 से ज्यादा लोगों की मृत्यु जहरीली शराब ,अवैध शराब पीने से हुई है आपका इस पर क्या स्टैंड है?

About rishi pandit

Check Also

निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने दो गैर औद्योगिक इकाइयों के लाइसेंस किए निरस्त

रायपुर प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश के बाद जिला व्यापार एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *