Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 7250, सहायिकाओं को 6500 वेतन मिलेगा, CM शिवराज की बड़ी घोषणा

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 7250 रुपये मानदेय दिया जाएगा, इसके साथ ही सहायिकाओं को 6500 रुपये महीने दिये जाएंगे। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिला में किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार का लक्ष्य हर बहन की आमदनी हर महीने 10 हजार रुपये करना है। अभी लाड़ली बहनों को 1 हजार रुपये मिल रहे हैं। अक्टूबर से 1250 रुपये खाते में आएंगे, जल्दी ही इसे 3 हजार किया जाएगा।

सभी को घर देने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई गरीब झोपड़ी में न रहे इसके लिए सीएम आवास योजना बनाएंगे। पीएम आवास योजना में छूटे लोगों को सीएम आवास योजना में शामिल करके मकान बनाकर दिये जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा कि 1 किलो वॉट बिजली जलाने वाले का बिजली बिज माफ कर दिया गया है। अगले महीने बिजली बिल जीरो आएगा। उसके बाद हर महीने सिर्फ 100 रुपये बिल ही आएगा। सीधी सचमुच में, अद्भुत और सिद्ध है। मैं सीधी की जनता को दोनों हाथ जोड़कर, शीश झुकाकर प्रणाम करता हूं।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *