Monday , April 21 2025
Breaking News

Crime: सिंगरौली में एंबुलेंस के अंदर महिला से दो ड्राइवरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

सिंगरौली,भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप किए जाने का की सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वैढ़न थाना क्षेत्र के खुटार ग्राम पंचायत में किसी वित्तीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए सरई से आई महिला रात के समय जब घर वापस लौट रही थी, तभी उसे 108 एंबुलेंस चालक सतेंद्र पांडेय मिला। एंबुलेंस चालक ने महिला को घर छोड़ने के बहाने एंबुलेंस में बैठा लिया।

एंबुलेंस में चालक का एक साथी भी था, इसलिये महिला बैठ गई। एंबुलेंस से तीनों सरई के लिये रवाना हुए और रास्ते में एक सूनसान जगह पर एंबुलेंस रोक दी। सत्येंद्र और उसके साथी चालक राजेश तिवारी ने बारी-बारी से एंबुलेंस के अंदर ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को रास्ते में ही उतार कर चले गए। पहुंचने के बाद महिला अपने पति के साथ सरई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

गैंगरेप करने के बाद दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे

महिला के साथ हुए गैंगरेप करने के बाद दोनों आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में थे। प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि दोनो आरोपियों को खुटार से पकड़ा गया है। आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित चालक सतेंद्र पांडेय पिता बृहस्पति पांडेय 42 साल व राजेश तिवारी पिता स्वय हरिकिशन तिवारी 38 साल निवासी पहाड़ी टोला, बलियरी, थाना बैढन ने 108 एंबुलेंस का झूठा इवेंट दर्ज कराया था। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई एंबुलेंस नंबर सीजी 04 एनडब्ल्यू 2329 को जब्त कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

जल ही जीवन है-जल सेवा से बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं हो सकता: गोपालसिंह इंजीनियर विधायक

भीषण गर्मी में आम नागरिकों एवं यात्रियों को 24 घंटे मिलेगा ठंडा शीतल जल किराना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *