Sunday , December 14 2025
Breaking News

National: I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो 31 अगस्त को लॉन्च होगा, पटोले बोले- देश को बड़ा संदेश देंगे

National maharastra nana patole says india alliance meeting preparations done logo unveiled 31st august: digi desk/BHN/मुंबई/ अब इंडिया अलायंस की अगली बैठक मुंबई में होगी। यह बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। मीटिंग की तैयारी महाविकास अघाड़ी कर रह है। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बैठक की तैयारी कर ली गई है। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। पटोले ने दावा किया कि यह बैठक से देश को एक बड़ा संदेश देगी।

नाना पटोले ने कहा कि इंडिया अलायंस की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल और खरगे जी आने वाले हैं। पूरी तैयारी एमवीए ने कर ली है। इस बैठक के जरिए देश में एक मैसेज देने का संकल्प लिया है। 31 अगस्त को गठबंधन का लोगो भी जारी किया जाएगा।

तानाशाही सरकार को देंगे चले जाओ का नारा

बीजेपी पर निशाना साधते हुए नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र ऐसा प्रदेश है। जहां से महात्मा गांधी ने अंग्रेज सरकार को चले जाने का संदेश दिया और तानशाह सरकार भाग खड़ी हुई थी। वैसे ही आज देश में तानाशाह सरकार है। जिसके लिए मुंबई से चले जाओ के नारे का आगाज होगा।

देश के पास दूसरा विकल्प नहीं

नाना पटोले ने कहा कि देश के पास कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दिल्ली-द्वारका हाईवे के काम में भ्रष्टाचार हुआ है। देश में कई हाईवे पर काम हुआ। कितना भ्रष्टाचार हुआ। इसलिए कांग्रेस की लगातार आलोचना होती रहती है, लेकिन वे जितनी आलोचना करेंगे। कांग्रेस को उतना ही फायदा होगा। लोग जान गए हैं कि देश में कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

असम में CAA का ऐतिहासिक कदम: बांग्लादेश से आई महिला को पहली बार मिली भारतीय नागरिकता

दिसपुर  असम के श्रीभूमि जिले में रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला को नागरिकता संशोधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *