Friday , May 10 2024
Breaking News

National: अमेठी को च्युइंगम की तरह इस्तेमाल किया, राहुल गांधी पर BJP नेता मुख्तार अब्बास का हमला

National congress used amethi like chewing gum says bjp leader mukhtar abbas naqvi on rahul gandhi 2024 candidature: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को राहुल गांधी के अमेठी से 2024 के लोकसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवारी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने अमेठी के लोगों को च्यूइंग गम की तरह इस्तेमाल किया है। कांग्रेस नेता ने विकस के लिए कुछ नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर का परिदृश्य बदल दिया है।’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में यह बात कहीं।

यूपी कांग्रेसाध्यक्ष बोले- राहुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे
दरअसल, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नववियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि प्रियंका गांधी राज्य में जहां से चाहे चुनाव लड़ सकती हैं। राय ने कहा, ‘कांग्रेस 2009 के इतिहास को दोहराएगी। तब पार्टी को यूपी में 22 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी। राज्य में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। जनता बीजेपी की जनविरोधी नीति से परेशान है।’

प्रियंका गांधी भी चुनाव लड़ सकती हैं
अजय राय ने कहा कि स्मृति ईरानी निराश लग रही हैं। स्मृति ने कहा था कि 13 रुपए प्रति किलो शक्कर मिलेगी। क्या उन्होंने इसका प्रबंधन किया। अमेठी के लोग यहां हैं, उनसे पूछें। राय ने कहा, ‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी या अन्य निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती हैं। हर एक कार्यकर्ता उनके लिए जी-जान से काम करेगा।’

नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ अमेठी

बता दें अमेठी दशकों से नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ रहा है। 2004 में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने से पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी ने किया। राहुल 2009 और 2014 में इस सीट से चुने गए थे। 2019 में स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया। राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड से सांसद हैं।

About rishi pandit

Check Also

कांग्रेस के एक और नेता का बयान सामने आया, पाकिस्तान के पास परमाणु बम, हमे उससे डरना चाहिए : मणिशंकर अय्यर

नई दिल्ली विरासत टैक्स और भारतीयों को लेकर रंगभेदी टिप्पणी करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *