Saturday , April 27 2024
Breaking News

Ramayan ने की वापसी और रचा इतिहास, 2020 में Doordarshan पर प्रसारित हुए ये पुराने सीरियल  

Year2020 वर्ष 2020:digi desk/BHN/ टेलीविजन के इतिहास में एक यादगार साल बन गया। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जब लोग लंबे समय के लिए घरों में रह गए तो ऐसे में दूरदर्शन ने उनके जीवन में धमाकेदार वापसी की। दूरदर्शन ने अस्‍सी के दशक के कई धारावाहिकों का पुन: प्रसारण शुरू किया और इन्‍हें दर्शकों का जबर्दस्‍त प्‍यार मिला। सबसे अधिक चर्चाओं में रामानंद सागर का धारावाहिक रामायण रहा जिसने कई दर्शकों के बचपन की यादें ताज़ा करा दीं। सुबह 9 बजे और रात 9 बजे इसके प्रसारण का समय था और लोग टीवी से चिपककर उसी तरह बैठे जाते थे जैसे अस्‍सी के दशक में बैठते थे। सोशल मीडिया पर भी इसका खूब ट्रेंड रहा। रामायण के बाद उत्‍तर रामायण का प्रसारण किया गया। इसके अलावा महाभारत, कृष्‍णा जैसे धार्मिक सीरीयल भी दिखाए गए। धार्मिक सीरीयल्‍स के अलावा भी कई लोकप्रिय सीरीयल दर्शकों को देखने को मिले। इनमें मोगली, बुनियाद, निर्मला, चाणक्‍य, श्रीमान-श्रीमती आदि ने लोगों का मन मोह लिया।

रामायण ने रचा इतिहास, बना सबसे अधिक देखा जाने वाला शो

Ramayan सीरियल ने तो इतिहास रच दिया। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए Ramayan दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाले मनोजन प्रोग्राम बन गया। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में Ramayan सीरियल टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो भी Ramayan सीरियल है।

पहले भी कायम किया था कीर्तिमान

1987 से 1988 तक, रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया था। जून 2003 तक, यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में ‘दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक धारावाहिक’ के रूप में दर्ज किया गया। दिलचस्प बात यह है कि जब देश में पहली बार धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ था, तो लोग टीवी सेटों से चिपके रहते थे। चूंकि घरों में टीवी कम थे, इसलिए ज्यादातर लोग रामायण देखने के लिए किसी न किसी पड़ोसी के स्थान पर इकट्ठा होते थे।

पहली बार 1987 से 1988 तक हुआ था प्रसारण

रामानंद सागर की बनाई इस Ramayan का प्रसारण पहली बार 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर ही किया गया था। तब हर रविवार को इसका प्रसारण होता था और नजारा आज की तरह ही होता था। आज लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं, लेकिन तब Ramayan देखने के लिए लगभग पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था। Ramayan सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाले अरुण गोहिल (श्रीराम), दीपिका चिखलिया (माता सीता), सुनील लहरी (लक्ष्मण), दारा सिंह (हनुमान) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) की आज भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा थी।

शुरू हुए Chanakya, Shaktimaan समेत ये सीरियल्स

चाणक्य Chanakya: इसके 47 एपीसोड्स प्रसारित हुए। इसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है और इसे रोजाना DD Bharati पर अप्रैल के पहले हफ्ते से प्रसारित करने की प्लानिंग थी।

उपनिषद गंगा Upnishad Ganga: चिन्मय मिशन ट्रस्ट द्वारा बनाई गई इस सीरिज के 52 एपिसोड्स प्रसारित हुुए। इसे भी अप्रैल के पहले हफ्ते से डीडी भारती पर प्रसारित करने की तैयारी थी।

शक्तिमान Shaktimaan: मुकेश खन्ना के इस मशहूर सीरियल को बच्चे काफी पसंद करते थे और इसलिए एक बार फिर से इसके प्रसारण की तैयारी थी। इसे DD National पर अप्रैल के पहले हफ्ते में ही दोपहर 1 बजे से प्रसारित किया गया।

श्रीमान-श्रीमती Shriman Shrimati: मस्ती और मजाक से भरी Shriman Shrimati सीरीज को भी फिर से प्रसारित करने की तैयारी थी। मारकंड अधिकारी द्वारा बनाई गई इस सीरीज को भी अप्रैल के पहले हफ्ते में ही दूरदर्शन पर दोपहर 2 बजे से प्रसारित किया गया।

कृष्ण कली Krishna Kali: इसके 18 एपीसोड्स डीडी नेशनल पर रात 8.30 बजे से प्रसारित हुए।

 

 

About rishi pandit

Check Also

अबराम अनन्या पांडे का बैग उठाकर चल रहे हैं जो यूजर्स को पसंद नहीं आया

मुंबई सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *