Sunday , April 28 2024
Breaking News

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण में पीएम मोदी ने कही बड़ी बातें

National mann ki baat updates pm modi monthly radio programme 103rd episode highlights: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित किया। यह मन की बात का 103वां एपिसोड रहा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत देशभर में सामने आ रही प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति से की।

संबोधन की बड़ी बातें

  • जुलाई का महीना यानी मॉनसून का महीना, बारिश का महीना। बीते कुछ दिन प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी। पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।
  • इस समय ‘सावन’ का पवित्र महीना चल रहा है। सदाशिव महादेव की साधना-आराधना के साथ ही ‘सावन’ हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है। इसलिए, ‘सावन’ का आध्यात्मिक के साथ ही सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्व रहा है।
  • आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हम सभी पूरे उत्साह से ‘#अमृत_महोत्सव’ मना रहे हैं | ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान देश में करीब-करीब 2 लाख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है | ये कार्यक्रम विविधता से भरे थे।
  • मुझे दो अमेरिकन दोस्तों के बारे में पता चला है जो California से यहाँ अमरनाथ यात्रा करने आए थे। इन विदेशी मेहमानों ने अमरनाथ यात्रा से जुड़े स्वामी विवेकानंद के अनुभवों के बारे में कहीं सुना था।
  • चमोली जिले की नीती-माणा घाटी की महिलाओं ने पिछले साल अक्टूबर में मुझे भोजपत्र पर एक अनूठी कलाकृति भेंट की थी | यह उपहार पाकर मैं भी बहुत अभिभूत हो गया।
  • कुछ दिन पहले Social Media पर एक अद्भुत craze दिखा | अमेरिका ने हमें सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियाँ वापस लौटाई हैं।

About rishi pandit

Check Also

रेवन्ना के अश्लील वीडियो की सिद्दारमैया ने एसआईटी जांच के दिए आदेश

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने जनतादल-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *