Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: कन्‍हैया कुमार के दौरे पर नरोत्‍तम का तंज- नफरत जिनकी पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही मोहब्‍बत की दुकान

Madhya pradesh bhopal mp narottam taunt on kanhaiya kumar visit to mp shops of love are being opened by those whose identity is hated: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा कांग्रेस के नेताओं पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते। कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह तो अक्‍सर उनके निशाने पर रहते ही हैं, लेकिन अब उन्‍होंने हाल ही में एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी बने कन्हैया कुमार कुमार को भी निशाने पर लिया है, जो इस समय मप्र के दौरे पर हैं। कन्‍हैया कुमार शनिवार को भोपाल आए थे और आज वे इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष कमलनाथ और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह के साथ इंदौर में आदिवासी युवा महापंचायत में शिरकत कर रहे हैं।

कन्हैया कुमार के मप्र दौरे को लेकर नरोत्तम ने तंज कसते हुए कहा- आप इससे अंदाज लगा सकते हैं कि इनका (कांग्रेस) ‘भारत जोड़ो’ कैसा है। जिनकी नफ़रत है पहचान, कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान। तीनों एक साथ हैं, जो ज़ाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे, वो भी एक ही मंच पर हैं। सिख नरसंहार के खून के छींटे जिनके चेहरे पर हैं, वे भी हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह बोलने वाले कन्हैया कुमार भी उसी मंच पर हैं।

जॉन-जानी-जर्नादन की दी संज्ञा

नरोत्तम मिश्रा ने इस तिकड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि जॉन-जानी-जनार्दन तीनों है। अब आप इससे अंदाज़ कर लीजिए कि ये किस तरह की कांग्रेस है। एक हमारी पार्टी है। एक तरफ़ राष्ट्रवादी लोग हैं, जो राष्ट्र की आराधना करते हैं। दूसरी तरफ की नफ़रत की दुकान और नफ़रत का सामान उनकी दुकानों में भरा हुआ है और ये मोहब्बत की दुकान का नाम दे रहे हैं, वो लोग हैं।

About rishi pandit

Check Also

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक -मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *