Saturday , October 31 2026
Breaking News

Panna: तीन माह पहले खोली खदान और हीरा पाते ही लखपति बन गए कई किसान

पन्ना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ देश दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए पन्ना जिले का नाम जाना जाता है। यहां कब किसकी किस्मत चमक जाए इसका अनुमान लगाना आसान नहीं है। ऐसा ही करिश्मा हुआ सुनील और उसके नौ अन्य साथियों के साथ देखने को मिला, रातों-रात लखपति बन गए हैं। बता दें कि सुनील कुमार पेशे से किसान हैं, उन्होंने साथियों के साथ जरुआपुर में हीरा खदान लगाई थी।

चमचमाता हुआ 7 कैरट 90 सेंट का नायाब हीरा

आज चमचमाता हुआ 7 कैरट 90 सेंट का नायाब हीरा मिला है। जिसे सभी साथियों ने मिलकर हीरा कार्यालय पन्ना में जमा किया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस हीरे की अनुमानित कीमत 35 लाख से अधिक आंकी जा रही है। हीरा मिलने से सुनील कुमार, सुनील कुलू, भीम प्रताप सिंह बुदेला, संजय अधिकारी, दिलीप हलदार, प्रेमा मिस्त्री, राकेश बढ़ई, अनुकूल साना सहित सभी साथियों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

सभी को बराबर बांटेंगे रुपये

हीरा जमा करने आए सुनील व अन्य साथियों ने बताया कि हीरे की राशि जो भी नीलामी के दौरान मिलेगी उसको हम सभी साथी आपस में बांटेंगे। हम सभी ने बराबर से मेहनत की है। खदान खोलने के काम 3 माह पूर्व शुरू किया था जिसका परिणाम आज मिला है हम सभी बहुत खुश हैं।

पिछले वर्षों की अपेक्षा कम जमा हो रहे हैं हीरे

पिछले वर्ष में जमा हुए हीरो को देखा जाए तो इस वर्ष बहुत ही कम मात्रा में हीरे जमा हो रहे हैं। जिस के संबंध में कारण बताया गया कि हीरा खदान से संबंधित पट्टा देने की प्रक्रिया कठिन कर दी गई थी जिसमें वन विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया था। जिसके कारण खदान संचालक पट्टा नहीं बनवा पाए और परिणाम स्वरूप इस वर्ष हीरे ना के बराबर ही जमा किए जा रहे हैं। जिसके कारण राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *