Sunday , November 1 2026
Breaking News

Ruk Jana Nahi: MP राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परीक्षा परिणाम

Madhya pradesh bhopal ruk jana nahi yojana madhya pradesh state open school education board has released the 12th examination result: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (एमपीएसओएस) की ओर से मप्र बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में फेल विद्यार्थियों के लिए ”रुक जाना नहीं” योजना के तहत परीक्षा आयोजित की गई थी। जून में आयोजित 12वीं की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा में प्रदेश से 1,21, 217 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 50.5 प्रतिशत रहा।

इसमें 10,414 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। द्वितीय श्रेणी में 45,656 एवं तृतीय श्रेणी में 4940 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अब ये विद्यार्थी कालेजों में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। 12वीं परीक्षा का परिणाम एमपीएसओएस की आफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जारी किया गया है।

इस बार 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। विद्यार्थी स्वयं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थी को एग्जाम सेलेक्ट करके अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।

रुक जाना नहीं 10वीं जून सेशन की परीक्षाओं का आयोजन पांच से 24 जून तक और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 से 30 जून तक किया गया था।

दो सत्र में आयोजित होती हैं परीक्षाएं

रुक जाना नहीं परीक्षाएं राज्य ओपन बोर्ड की ओर से प्रतिवर्ष दो सत्र में आयोजित की जाती हैं। पहले सेशन की परीक्षाएं जून में एवं दूसरे सेशन की परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर में किया जाता है। इस परीक्षा की शुरुआत 2016 में की गई थी। इसमें 10वीं एवं 12वीं के ऐसे विद्यार्थी शामिल होते हैं, जो मप्र बोर्ड परीक्षा में फेल हो जाते हैं। इस परीक्षा में लगातार नौ बार मौका दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी परीक्षा पास कर आगे बढ़ सकें।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *