Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP: प्रदेश में शुक्रवार को छह कर्मचारी संगठनों का प्रदेशव्यापी धरना, चार अगस्त को लेंगे सामूहिक अवकाश

Madhya pradesh bhopal statewide dharna of six employees organizations in madhya pradesh on friday will take mass leave on 4 august: digi desk/BHN/भोपाल/ पदोन्नति प्रारंभ करने, विभागों के लिपिकों को मंत्रालय सेवा के समान समयमान वेतनमान देने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तृतीय वर्ग, लिपिक, वाहन चालक, लघु वेतन, राजस्व कर्मचारी और पेंशनर शुक्रवार को प्रदेश व्यापी धरना देंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम सतपुड़ा भवन के सामने होगा, तो सभी जिलों में कलेक्ट्रेट भवन के सामने कर्मचारी धरना देंगे। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एमपी द्विवेदी ने बताया कि सरकार से लंबे समय से मांगें की जा रही हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

हमारा चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। 28 जुलाई को प्रदेशभर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी, तो चार अगस्त को कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *