Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: महाकाल सवारी के दौरान छत पर खड़े युवकों ने भक्तों पर थूका, तीन गिरफ्तार, तोड़े जा सकते हैं मकान..!

Madhya pradesh ujjain youths spit on devotees from roof during mahakal ride three arrested: digi desk/BHN/उज्जैन/सावन के दूसरे साेमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का मामला सामने आया है। छत पर खड़े वर्ग विशेष के तीन युवकों ने भक्तों पर थूका। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन के सूत्रों के अनुसार आरोपितों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की सवारी निकल रही थी। सवारी शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए टंकी चौक पहुंची थी। यहां बहुमंजिला भवन पर तीन युवक खड़े हुए थे। सवारी के गुजरने के दौरान युवकों द्वारा नीचे खड़े भक्तों पर थूका गया।

नीचे खड़े कुछ युवकों ने इस करतूत का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसमें युवक थूकते हुए और कुल्ला करते हुए नजर आ रहे है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित हो गया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्‍ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सावन लोट निवासी भेरूगढ़ नाका चौराहा की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाने पर हुआ हंगामा

मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के सदस्य खाराकुआं थाने पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी की। इस पर भारी पुलिस बल थाने पर पहुंच गया। लोगों की मांग थी कि आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अन्‍य पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और एएसपी आकाश भूरिया, सीएसपी ओपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा।

इन धाराओं में दर्ज किया केस

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि महाकाल सवारी के दौरान भजन मंडली एवं ढोल नगाड़ा बजाने वाले कुछ लोग सवारी में गुजर रहे थे, जिनके ऊपर एक मकान के ऊपर से कुछ युवकों द्वारा पानी पीकर थूका गया। इस परथाना खाराकुआं में धारा 295 ए , 153 ए , 505 , 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तत्काल तीन संदिग्ध युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कठोरतम कार्रवाई की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *