Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP: सागर-दमोह मार्ग पर कार और ट्रक की भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, एक घायल

Madhya pradesh sagar five killed in car and truck collision in sagar district: digi desk/BHN/सागर/सागर-दमोह मार्ग पर रविवार की शाम पांच बजे ट्रक व कार में भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम अमरदीप ट्रेवल्स के संचालक अतुल दुबे के पुत्र अमरदीप दुबे की कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 0045 से उसके छह दोस्त किसी काम से शाहपुर जा रहे थे। वहीं दमोह की ओर से ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 2200 खाली लौट रहा था।

दोनों ही वाहनों में सागर- दमोह मार्ग पर टोल नाके के आगे बमौरी डूडर गांव के पास भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार खेत में गिरी और उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक पेड़ से टकरा गया।

हादसे में मकरोनिया की अंकुर कालोनी निवासी अर्पित जैन सहित बृजेश ठाकुर, मुकेश रैकवार, गणेश रैकवार, पवन रैकवार व पंकज रैकवार सभी निवासी पुरब्याऊ टौरी सागर की मौत हो गई। वहीं अमरदीप दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल मकरोनिया के प्राइवेट अस्पताल भेजा गया।

ट्रेवल्स संचालक के पुत्र व कांग्रेस नेता रामजी दुबे का भतीजा है अमरदीप

जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ अमरदीप दुबे अमरदीप ट्रेल्स कंपनी के मालिक अतुल दुबे का पुत्र हैं। वहीं उनके बड़े पिता अमित रामजी दुबे कांग्रेस के नेता हैं। अमरदीप के गंभीर होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जमा हो गए। सड़क हादसे के बाद पुरब्याऊ टौरी में मातम पसरा है। कार में सवार सात में से छह युवक पुरब्याऊ टौरी के निवासी हैं।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *