Tuesday , May 14 2024
Breaking News

MP: 17 जुलाई को निकलेगी महाकाल की दूसरी सवारी, श्यामू हाथी पर सवार होंगे उज्जैन के राजा

Madhya pradesh ujjain second ride of mahakal will leave from jyotirlinga mahakal temple on july-17 king of ujjain will ride on shyamu: digi desk/BHN/उज्जैन/ ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से 17 जुलाई श्रावण के दूसरे सोमवार सोमवती अमावस्या के महासंयोग में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकलेगी। भक्तों को भगवान महाकाल के एक साथ दो रूपों के दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर सवार होकर मनमहेश रूप में निकलेंगे। पुजारियों के अनुसार हमेशा नंदी की सवारी करने वाले शिव शंभु भगवान महाकाल उज्जैन के राजा होने के कारण पालकी व हाथी की सवारी करते हैं।

पं.महेश पुजारी ने बताया कि भगवान महाकाल लौकिक जगत में अवंतिका के राजा माने गए हैं, इसलिए ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में राजसी ठाठ नजर आते हैं। हिंदू धर्म के सभी त्योहार राजा के दरबार अर्थात मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं। दशहरे पर भगवान महाकाल दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष का पूजन करने जाते हैं। राजा-महाराजा जब नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं, तो पालकी अथवा हाथी पर सवार होकर निकलते हैं। यही परंपरा ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज भी जारी है। भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी और मनमहेश रूप में हाथी पर सवार होकर निकलते हैं। भगवान का हाथी दो पीढ़ियों से उनकी सेवा में हैं।

‘रामू’ ने 40 साल की सेवा

इंदौर रोड सुभाषनगर स्थित शक्तिश्वर महादेव मंदिर के महंत ने हाथी पाला है, इसी पर भगवान महाकाल की सवारी में निकलती है। पहले रामू हाथी सवारी में निकलता था। बूढ़ा होने के बाद सन 2016 में रामू का निधन हो गया। उसके बाद श्यामू हाथी सवारी में सेवा दे रहा है। इस बार भी भगवान महाकाल श्यामू की सवारी करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Lok Sabha Phase 4 Election: 6 बजे तक 71.72% मतदान, सैलाना विधानसभा में सबसे अधिक तो इंदौर-3 में कम

Madhya pradesh mp lok sabha election 2024 phase 4 voting live polling on 8 seats …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *