Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP Election : BJP विधायक दल की बैठक में CM शिवराज बोले- हारने के लिए टिकट नहीं मिलेगा

Madhya pradesh bhopal mp election 2023 cm shivraj said in bjp legislature party meeting will not get ticket for losing: digi desk/BHN/भोपाल/ कौन -कौन चुनाव लड़ना चाहता है, बताओ। जब यह प्रश्न भाजपा विधायकों से किया गया तो सभी विधायकों ने हाथ खड़े कर दिए। दरअसल, भाजपा विधायक दल की बैठक में यह प्रश्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। चौहान ने कहा कि अपनी सीट जिताकर दे दो, यही पार्टी के लिए आपका बड़ा योगदान होगा। पार्टी किसी को भी हारने के लिए टिकट नहीं देगी। राजनीतिक विश्लेषण और वैज्ञानिक तरीके से चुनाव जीते हैं, इसी आधार पर तैयारी करो। सामाजिक- धार्मिक संस्थाओं से जुड़ो, हितग्राहियों को सदस्य बनाओ।

ऐसा सम्पर्क बनाओ कि चुनाव के बाद फिर हम मिलें। प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सभी विधायकों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामना। 15 वीं विधानसभा में यह विधायक दल की आखिरी बैठक थी। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ओर नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले दो लाख करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों के खातो में राशि ट्रांसफर की जाएगी। अब प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस बात को घर-घर जाकर बताया जाए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक दल की आखिरी बैठक होने का जिक्र करते हुए कहा कि सभी जीत की शुभकामनाएं, आप फिर विजयी होकर आएं।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *