Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Weather Alert: बारिश से दिल्ली-मुंबई का हाल खराब, सड़कों पर चलना मुश्किल, गुजरात में 2 दिनों का अलर्ट

Weather forecast update imd rainalert delhi mumbai gujarat weather latest report monsoon forecast: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दिल्ली और मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सड़कों की जानकारी देते हुए अपना रूट प्लान बनाने को कहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 2 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीपी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तर पश्चिम भारत में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अगले 2 दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।

गुजरात के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान जूनागढ़, जामनगर, कच्छा, वलसाड, तापी और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राज्य आपदा परिचालन केंद्र का दौरा भी किया।

मुंबई के इलाकों में भर गया पानी

बारिश के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हुआ। पश्चिम रेलवे के अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच सबवे के आसपास जलभराव के कारण दो बार यातायात रोका गया। पानी कम होने के बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। आईएमडी ने उत्तरी महाराष्ट्र तट के आसपास मछुआरों को 3 जुलाई तक न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश

हिमाचल में पिछले 24 घंटों में बारिश हुई। पालमपुर में 41 मिमी और स्लैपर में 48 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि 5 जुलाई के बाद राज्य में मानसून आगे बढ़ेगा। आईएमडी हिमाचल के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि 2 से 4 जुलाई तक राज्य में हल्की बारिश होगी। अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *