Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Mahakal: श्रावण मास में भक्तों के लिए एक से डेढ़ घंटे पहले जागेंगे भगवान महाकाल

Madhya pradesh ujjain mahakal temple in the shravan month doors of the mahakal temple will be opened one hour before the scheduled time: digi desk/BHN/उज्जैन/  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण-भादौ मास के दौरान चार जुलाई से 11 सितंबर तक भगवान महाकाल भक्तों के लिए आम दिनों की अपेक्षा एक से डेढ़ घंटे पहले जागेंगे।

मंदिर की परंपरा अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। शेष दिनों में रात तीन बजे पट खोले जाएंगे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती होगी। बता दें कि आम दिनों में भस्म आरती के लिए तड़के चार बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं।यह निर्णय प्रशासनिक संकुल भवन में बुधवार शाम हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व पुलिस अधीक्षक ने श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल के दर्शन, भगवान महाकाल की सवारी व नागपंचमी पर्व को लेकर की समीक्षा की।उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास चार जुलाई से प्रारंभ होकर 11 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस बार श्रावण अधिक मास होने से भगवान महाकाल की दस सवारियां निकलेंगी। 10 जुलाई को श्रावण मास की पहली सवारी निकाली जाएगी।

21 अगस्त सोमवार को नागपंचमी पर्व भी रहेगा तथा सवारी भी निकाली जाएगी। 11 सितंबर को शाही सवारी निकलेगी। बैठक में यह भी कहा कि भस्म आरती के दौरान कार्तिकेय मंडपम की अंतिम तीन पंक्तियों से श्रद्धालुओं के लिए चलित भस्म आरती दर्शन व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को दर्शन हो सकें।

बैठक में यह निर्देश भी दिए

  • -अतिविशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश गेट नं. एक से होगा।
  • -श्री महाकाल महालोक में आठ से 10 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएं।
  • -श्रावण-भादौ मास के लिए स्थायी जूता स्टैंड बनाए जाएं।
  • -मंदिर परिसर व आसपास परिक्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग की जाए।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल

इंदौर   हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में एक बड़ा सड़क हादसा सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *