Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: एशिया बुक ऑफ रिकार्डस बुधवार को सौपेंगा प्रमाण पत्र

राजस्व विभाग की इस उपलब्धि पर कलेक्टर का अभिनंदन


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 20 मई 2023 को एक दिवस में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से मैदान में जाकर 1552 भूमि प्लाटों के सीमांकन के नवाचार को एशिया बुक आफ दि रिकार्डस में दर्ज किया गया है। संस्था की ओर से उनके प्रतिनिधि 21 जून 2023 को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे कलेक्टर अनुराग वर्मा को प्रमाण पत्र सौपेंगे। इस मौके पर राजस्व विभाग की इस उपलब्धि पर कलेक्टर का अभिनंदन किया जायेगा। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से सीमांकन के महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अमले को प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे। राजस्व विभाग सतना द्वारा आयोजित समारोह में सभी राजस्व अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

विश्व योग दिवस पर 21 जून को प्रातः 6 बजे से होंगे कार्यक्रम

विश्व योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुंबकम और हर-घर आंगन योग के संदेश को बढ़ावा देने शहर और ग्राम पंचायत स्तर पर 21 जून को विभिन्न कार्यक्रम होंगे। योग दिवस पर चित्रकूट के मंदाकिनी घाट, जिला स्तर पर सतना में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट क्रमांक एक के पीछे धवारी, शासकीय आईटीआई सहित आयुष विभाग के समस्त औषधालय, जिले के 22 आयुष एचडब्ल्यूसी, 2 आयुष ग्राम और 40 आयुष औषधालयों सहित अनेक शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में योग के कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रारंभ किए जाएंगे। आकाशवाणी और दूरदर्शन के प्रसारण अनुसार एक संकेत पर प्रातः 7 से 7ः45 बजे तक योग की प्रक्रियाएं की जाएंगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शासन के निर्देशानुसार सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, युवाओं एवं शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधियों से योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर में PM आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, 1675 नए घर बनाने की तैयारी

ग्वालियर  प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में देशभर में सबसे सफल ग्वालियर नगर निगम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *