Monday , May 13 2024
Breaking News

National: कर्नाटक के डिप्टी CM शिवकुमार बोले, महाकाल के आशीर्वाद से कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार

Madhya pradesh ujjain karnataka deputy cm dk shivakumar said congress government formed in karnataka with blessings of mahakal/: digi desk/BHN/उज्जैन/ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार तड़के 4 बजे कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। आरती के उपरांत उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पश्चात नंदीजी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। उन्होंने दावा किया की कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि महाकाल के आशीर्वाद से कर्नाटक के लोगों की सेवा करने के लिए हमारी सरकार बनी है। आज हमने कर्नाटक में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा की शुरुआत की है। हमारी सरकार वो पांचों वादे पूरी करने जा रहे है जो हमने किए थे।

पहले भी आ चुके हैं दर्शन करने

दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर आए डीके शिवकुमार शनिवार रात उज्जैन पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने कालभैरव मंदिर में भगवान कालभैरव के दर्शन पूजन किए। रविवार तड़के वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के रणनीतिकार शिवकुमार इससे पहले भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं लेकिन रविवार को उनकी यात्रा कुछ खास रही। उनके साथ विधायक जीतू पटवारी, महेश परमार, शोभा ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

भाजपा के भ्रष्टाचार से जनता परेशान

मीडिया से चर्चा करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में यहां भी कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को कर्नाटक से अधिक सीट मिलेगी। मध्यप्रदेश में उनकी भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

About rishi pandit

Check Also

झाबुआ जिले के रानापुर में स्कार्पियो कार और दो बाइक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

झाबुआ-रानापुर झाबुआ जिले के रानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिया कोतली तिराहे के समीप ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *