Sunday , November 1 2026
Breaking News

Manipur: CBI ने 6 मामलों की जांच के लिए गठित की SIT, हिंसा के ताजा मामलों में 3 की मौत

National mha has forwarded six cases of manipur violence to dopt for cbi inquiry as promised by home minister few days back: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच के लिए मणिपुर हिंसा के छह मामले प्रशिक्षण एवं कार्मिक विभाग (DoPT) को भेजे हैं। अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान गृह मंत्री ने घोषणा की थी कि सभी पंजीकृत मामलों में से 5 चिह्नित मामलों और सामान्य साजिश के एक मामले की जांच सीबीआई की विशेष टीम द्वारा की जाएगी। उधर सीबीआई ने 6 मामले दर्ज किए और मणिपुर हिंसा की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इनकी जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।

हिंसा के नये मामले

शुक्रवार को मणिपुर के खोकेन गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। यह गांव कांगपोकपी और पश्चिम इम्फाल जिले के बीच की सीमा पर स्थित है। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर खाकी पोशाक पहने हुए चरमपंथी सैन्य वाहन चला रहे थे। ये शुक्रवार की सुबह खोकेन गांव में आए और स्वचालित राइफलों से ग्रामीणों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर विधायक सोरईसम केबी के आवास पर कम तीव्रता का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फेंका था। इस विस्फोट से जमीन में हुए कुछ गड्ढों को छोड़कर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

तलाशी अभियान जारी

वैसे सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी रखा है। पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों ने पूर्वी इंफाल, तेंगनउपाल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों से से 57 हथियार, 1588 गोलियां और 23 बम बरामद किये हैं। अब तक 953 हथियार, 13,351 गोलियां और 223 बम बरामद किये जा चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को मणिपुर सरकार के सलाहकार (सुरक्षा) कुलदीप सिंह ने कहा था कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले 48 घंटों में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। उसके अगले ही दिन फिर से हिंसा की घटनाएं सामने आने लगीं।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *