Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Feng Shui: घर के इस कोने में वाटरफॉल या फाउंटेन लगाने से खुलता है भाग्य का रास्ता

Vidhi upaaye feng shui tips waterfall or fountain should be installed in this corner of house: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ चीनी वस्तुएं आज के दौर में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। घरों को सजाने के लिए चीनी प्रोडक्ट्स की मार्केट में बड़ी डिमांड है। चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार फेंगशुई प्रोडक्ट्स घर में रखना शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। इन्हीं प्रोडक्ट्स में दो चीजें ऐसी हैं जिन्हें लोग घरों में रखना बहुत पसंद करते हैं। जिनमें वाटरफॉल या फाउंटेन देखे होंगे जो कि बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेंगशुई के मुताबिक यह फाउंटेन आपकी किस्मत बदल सकते हैं। यहां हम आपको फाउंटेन के लाभ व इसे रखने की सही दिशा बताने जा रहे हैं।

घर में वाटरफॉल या फाउंटेन लगाने के लाभ

– फेंगशुई के अनुसार घर में वाटरफॉल या फाउंटेन शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि इसमें से लगातार पानी बहते रहना चाहिए।

-फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन घर में लगाने से पॉजीटिविटी आती है और नेगेटिविटी दूर होती है।

-फेंगशुई के अनुसार घर में लगा फाउंटेन या वाटरफॉल रखने से घर के सदस्यों का मन व मस्तिष्क हमेशा शांत रहता है।

-फेंगशुई में बताए गए फाउंटेन या वाटरफॉल को घर में लगाने से बिगड़े काम बनने लगेंगे और धन-दौलत में वृद्धि होगी।

-फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन लगाने से मन में कभी भी बुरे भाव नहीं आते।

-घर सुख-शांति और खुशहाली पाना चाहते हैं तो भी फाउंटेन लगाना शुभ होता है। इससे घर का माहौल हमेशा खुशनुमा बना रहता है।

-फेंगशुई के मुताबिक घर में फाउंटेन या वाटरफॉल रखने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

इस कोने में रखें फाउंटेन

फेंगशुई के अनुसार वाटरफॉल या फाउंटेन को घर की उत्तर या ईशान कोण दिशा में लगाना चाहिए। इसे लगाते समय ध्यान रखें कि पानी का बहाव हमेशा बना रहे। बंद फाउंटेन रखना अशुभ माना जाता है। यदि घर में फाउंटेन रखने की जगह नहीं है तो आप चाहें तो फाउंटेन की तस्वीर भी दीवार पर लगा सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

शनि के कष्ट को समझें, आने वाला है सुनहरा समय

शनिदेव के बारे में लोगों की नकारात्मक धारणा एवं भ्रम का कारण है, उनका सच्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *