Thursday , August 21 2025
Breaking News

Health Alert: गर्मियों में आंतों को सेहतमंद रखना है तो खाएं ये 5 फूड्स

Health in summers if you want to keep your intestines healthy in summer then definitely eat these 5 foods: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गर्मियों में मौसम में कई लोगों को पेट से संबंधित परेशानी शुरू हो जाती है।चिलचिलाती गर्मी का असर पेट की सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में ऐसी खाद्य सामग्री का सेवन करने से बचना चाहिए, जिन्हें पचाने के लिए पेट की आंतों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़े। हालांकि की गर्मी के मौसम में छाछ और सत्तू जैसी चीजों का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन आंतों को राहत देने और सूजन और कब्ज से बचने के लिए इन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए –

साबुत अनाज

गर्मी के मौसम में साबुत अनाज का सेवन ज्यादा करना चाहिए। पारंपरिक अनाज के बजाय जौ और रागी जैसे विकल्पों को शामिल करें। साबुत अनाज न केवल सूजन को कम करते हैं बल्कि अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं।

केले के फायदे

पेट की आंतों में सूजन के कारण पेट दर्द होता है। जब सूजन दूर करना हो तो केले खाना फायदेमंद होता है। फल आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। केला डायरिया और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

जई खाने से भरा रहता है पेट

ओट्स के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं और नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप एक बेहद स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। ओट्स खाने से पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की कॉलोनी तेजी से विकसित होती है और इससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

छाछ देता है पेट में ठंडक

गर्मी में अपने पेट को ठंडा और स्वस्थ रखना चाहते हैं तो एक कप छाछ पिएं। दही की लस्सी भी फायदेमंद होती है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर पेय पाचन, सूजन और कब्ज में मदद करता है। यह कम कैलोरी वाला पेय है और इसमें आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं।

दही चावल

गर्मी में दही चावल खाना भी पेट की आंतों के लिए फायदेमंद होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, इसलिए यह आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखता है।

About rishi pandit

Check Also

मरने के बाद भी बहन ने भाई को बांधी राखी, भाई-बहन की दिल छू लेने वाली कहानी

नई दिल्ली  रक्षाबंधन के पर्व को भाई और बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *